{"_id":"6623d29083e894da250dd0e0","slug":"surbhi-chandna-wishes-husband-karan-sharma-on-husband-appreciation-day-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surbhi Chandna: ‘पति प्रशंसा दिवस’ पर सुरभि चंदना ने पति को रुमानी अंदाज में दी शुभकामना, वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Surbhi Chandna: ‘पति प्रशंसा दिवस’ पर सुरभि चंदना ने पति को रुमानी अंदाज में दी शुभकामना, वीडियो वायरल
Sat, 20 Apr 2024 08:05 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:05 PM IST
सार
अभिनेत्री सुरभि चंदना ने ‘पति प्रशंसा दिवस’ पर एक प्यारी सी वीडियो साझा कर अपने पति को शुभकामना दी है। सुरभि और उनके पति वीडियो में प्यारी सी नोकझोंक करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सुरभि चंदना-करण शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना ने अपने पति करण शर्मा के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा की है। सुरभि ने इस पोस्ट में अपनी और अपने पति की कुछ तस्वीरें भी जोड़ी हैं। बता दें कि आज यानी 20 अप्रैल को ‘पति प्रशंसा दिवस’ है, इस विशेष अवसर पर अभिनेत्री ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा लेख साझा किया है। इश्कबाज अभिनेत्री ने लिखा ‘पत्नी पति की सराहना कर रही है, क्योंकि आज 'पति प्रशंसा दिवस' है।’
वीडियो साझा कर बोला धन्यवाद!
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया। वीडियो में दोनों एक दूसरे से प्यारी सी नोकझोंक करते हुए नजर आ रहे हैं। सुरभि अपने पति करण को पति प्रशंसा दिवस की शुभकामनाएं दे रही हैं और उनसे उपहार मांग रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं, ‘यह मुझे कहीं पढ़ने को मिला। तो, धन्यवाद, मेरे पति।’
Vaibhav Arushi: बड़े मियां छोटे मियां के कास्टिंग डायरेक्टर ने रचाई शादी, कार्तिक की इस हीरोइन को बनाया दुल्हन
विज्ञापन
13 साल की डेटिंग के बाद की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री सुरभि चंदना और करण शर्मा ने एक दूसरे को 13 साल तक डेट किया। उसके बाद इस साल मार्च में दोनों ने शादी कर ली। शादी के एक महीने पूरे होने पर दोनों छुट्टियों पर निकल गए और कुछ तस्वीरें साझा कीं।
मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक सुरभि चंदना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम किया था। हालांकि, एक्ट्रेस को ‘इश्कबाज’ धारावाहिक से पहचान मिली। उसके बाद उन्होंने ‘नागिन’ धारावाहिक में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
मलाइका के हॉट अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

View this post on Instagram