Sujoy Ghosh: 'कहानी 2' के कथित कॉपीराइट उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट से सुजॉय घोष को राहत, पेशी से मिली छूट
Copyright infringement case over movie Kahaani 2: साल 2016 में आई फिल्म 'कहानी 2' को लेकर कथित कॉपीराइट उल्लंघन मामले में निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। साथ ही उन्हें झारखंड कोर्ट में पेश होने से भी छूट प्राप्त हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को कथित कॉपीराइट उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता-निर्देशक सुजॉय घोष को उनकी फिल्म 'कहानी 2' के कॉपीराइट उल्लंघन मामले में झारखंड की एक अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी।
फिल्म 'कहानी 2' की स्क्रिप्ट को लेकर मामला
सुजॉय घोष पर उनकी फिल्म 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' (2016) को लेकर कथित कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया गया। निर्देशक पर आरोप है कि उनकी यह फिल्म चोरी की स्क्रिप्ट पर आधारित है। सुजॉय घोष ने कथित कॉपीराइट उल्लंघन के लिए शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक निर्देशक को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।
सुजॉय घोष की याचिका पर झारखंड सरकार को नोटिस
न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित मामले को रद्द करने की सुजॉय घोष की याचिका पर झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया। निर्देशक सुजॉय घोष ने झारखंड हाई कोर्ट के 22 अप्रैल के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ लंबित कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।
Karan Kundrra: तेजस्वी के साथ रिश्ते में दरार की अफवाहों पर करण ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- 'मेरे शुभचिंतकों'
सुजॉय घोष ने 2018 में दायर की थी याचिका
फिल्म निर्माता ने 7 जून, 2018 के मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत उनके खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का प्रथम दृष्टया मामला दर्ज किया गया था। उच्च न्यायालय ने 22 अप्रैल को घोष की याचिका को खारिज कर दिया था। फिल्म कहानी 2 की बात करें तो इसमें विद्या बालन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आए।