Hunter 2: सुनील शेट्टी ने 'हंटर' के दूसरे सीजन की शूटिंग की शुरू, क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा कर बढ़ाया उत्साह
सुनील शेट्टी की एक्शन थ्रिलर सीरीज 'हंटर' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में अभिनेता ने शूटिंग की एक झलक साझा की, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। उन्होंने क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी एक्शन थ्रिलर सीरीज 'हंटर' के दूसरे सीजन के साथ अपनी वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में अभिनेता ने शूटिंग की एक झलक साझा की, जिसने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। सुनील शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक प्रिंस धीमान की पोस्ट को फिर से साझा किया है। इसमें सीरीज 'हंटर' का क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है। उन्होंने तस्वीर साझा कर लिखा, 'ये कहानी कहां से सुनाऊं।'
'हंटर' में एसीपी की मुख्य भूमिका में दिखे थे सुनील
एक्शन थ्रिलर के पहले सीजन में सुनील शेट्टी एसीपी विक्रम सिन्हा की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इसमें ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट, मिहिर आहूजा, टीना सिंह, चाहत तेजवानी, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत और पवन चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'हंटर' से अभिनेता ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। दर्शकों को सीरीज में सुनील शेट्टी क रौबदार अंदाज खूब पसंद आया था।
Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने नहीं खरीदी कार, बिग बॉस के निर्माताओं ने भी नहीं दिए पैसे, मैनेजर का खुलासा
दर्शकों को दूसरे सीजन का इंतजार
एक्शन पैक्ड थ्रिलर वेब सीरीज 'हंटर' के आठ एपिसोड हैं। यह एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज दर्शकों को मुंबई के अपराध की दुनिया की अंधेरी गलियों को दिखाती है। गुमशुदा महिला की तलाश करने के मिशन पर निकले एसीपी विक्रम यानी सुनील शेट्टी इस दौरान बहुत सी चीजों से होकर गुजरते हैं। दर्शकों को ये वेब सीरीज काफी पसंद आई थी। ये सीरीज 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से दर्शकों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता का कारण आमिर ने बताया अपना खराब प्रदर्शन, कहा- जुड़ाव महसूस नहीं कर सके
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी के पास कई प्रोजेक्ट हैं। 'वेलकम 3' से लेकर 'द लीजेंड ऑफ सोमनाथ' में वह अलग-अलग भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। 'वेलकम टू द जंगल' में दर्शक उनकी और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। यह हिट फ्रैंचाइजी 'वेलकम' की तीसरी किस्त है। 'वेलकम 3' इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.