फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suhana khan and agastya nanda spots together video viral

Viral Video: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ कार में दिखीं सुहाना खान, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 25 Aug 2025 02:32 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 25 Aug 2025 02:32 PM IST
सार

Suhana Khan With Rumoured Boyfriend Agastya Nanda: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुहाना खान अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Suhana khan and agastya nanda spots together video viral
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के डेटिंग को लेकर अफवाहें अक्सर उड़ती रहती हैं। अब दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें  इन्हें साथ में कार में देखा जा रहा है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा, और अगस्त्य नंदा एक साथ कार में बैठे दिख रहे हैं। इस वीडियो में अगस्त्य नंदा कार की पहली सीट पर बैठे दिख रहे हैं। वहीं सुहाना और नव्या पिछली सीट पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस वायरल वीडियो ने अगस्त्य और सुहाना की डेटिंग की खबरों को फिर से हवा दे दी है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मतलब कुछ भी अपने मन से गाना लगा दो, कोई और भी वजह हो सकती है साथ जाने की, ये तो बहुत ज्यादा हो गया है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन लिखा, ‘सुहाना खान ऐसी कोई गलत हरकत नहीं करना, जिससे तुम्हारे पापा का नाम खराब हो आप शाहरुख खान के साथ पूरी दुनिया में बहुत नाम रखते हैं।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा दोनों फिर साथ में दिखे।


यह खबर भी पढ़ें: SSKTK: इस दिन सामने आएगा वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर, मेकर्स ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

एक नजर सुहाना और अगस्त्य के करियर पर
सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। किंग में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बहरहाल, दोनों ही अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed