{"_id":"675583c8d225cbfe2403da5e","slug":"subhash-ghai-health-update-filmmaker-discharged-from-hospital-and-says-all-is-well-now-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Subhash Ghai Health Update: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुभाष घई ने साझा किया हेल्थ अपडेट, कहा- सब ठीक है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Subhash Ghai Health Update: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुभाष घई ने साझा किया हेल्थ अपडेट, कहा- सब ठीक है
Sun, 08 Dec 2024 05:03 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 08 Dec 2024 05:03 PM IST
सार
Subhash Ghai Health Update: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट साझा की है। साथ ही उन्होंने उनके प्रति चिंता जताने वालों का आभार और धन्यवाद भी दिया है।
विज्ञापन
सुभाष घई
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा किया। सुभाष घई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अब सब कुछ ठीक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सांस लेने में समस्या और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक्स पर पोस्ट साझा कर दी अपडेट
सुभाष घई ने अपनी हेल्थ अपडेट देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मेरे बहुत से दोस्त मेरे स्वास्थ्य के लिए अपना प्यार और स्नेह व्यक्त कर रहे हैं। ‘इफ्फी’ गोवा में मेरे व्यस्त कार्यक्रम के बाद। अब सब ठीक है और जल्द ही आपसे मुलाकात होगी फिर से मुस्कुराइए। धन्यवाद।”
Top 5 Movies: तीन दिन में सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली साउथ की टॉप पांच फिल्में, कौन से स्थान पर है पुष्पा 2
विज्ञापन
टीम ने जारी किया था अपडेट
इससे पहले उनकी टीम ने एक अपडेट साझा की थी, जिसमें बताया गया था कि उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। उन्हें हमेशा की तरह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। टीम द्वारा कहा गया था, “व्यस्त कार्यक्रमों के कारण हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराते हैं ताकि डॉक्टर सभी परीक्षण ठीक से कर सकें। वह अब बिल्कुल ठीक हैं।"
इन फिल्मों का किया है निर्माण
दिग्गज निर्माता ने बॉलीवुड में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'कालीचरण', 'विधाता', 'हीरो', 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक' और 'ताल' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। निर्माता ने अनिल कपूर के साथ कई फिल्में बनाईं, जो हिट रहीं, जिसमें ‘ताल’ और ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। सुभाष निर्देशक, अभिनेता, गीतकार, संगीत निर्देशक और पटकथा लेखक भी हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान दिया है।
Sanjay Mishra: संजय मिश्रा ने खुद को बताया भाग्यशाली, बोले- मुझे बड़े पैमाने पर कई भूमिकाएं निभाने को मिली

I feel so blessed to know that I’ve so many friends expressing their love n affection for my health. after my hectic stint at IFFI goa. ALL IS WELL NOW n see u soon. SMILE AGAIN. thank you 🙏🤗
— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) December 8, 2024