फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 Star Aparshakti Khurana on Work With brother Ayushmann Khurrana Said I am more than looking forward it

Aparshakti Khurana: भाई आयुष्मान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं अपारशक्ति, इस फिल्म की तरफ किया इशारा?

Mon, 26 Aug 2024 11:01 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 26 Aug 2024 11:01 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपारशक्ति खुराना फिल्म 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' में भाई और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Stree 2 Star Aparshakti Khurana on Work With brother Ayushmann Khurrana Said I am more than looking forward it
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अपारशक्ति खुराना इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। बिट्टू की भूमिका में वह 'स्त्री 2' में लोरी 'सॉफ्ट चिट्टी, वार्म चिट्टी' गाते हैं। सोशल मीडिया पर ये लोरी खूब पसंद की जा रही है। फिल्म के लौरी सीक्वेंस को खूब सराहा गया है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चित क्षणों में से एक है। अभिनेता ने हाल ही में फिल्म की सफलता और भाई और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन

'स्त्री 2' की सफलता से उत्साहित हैं अपारशक्ति खुराना

अपारशक्ति खुराना ने फिल्म की सफलता पर बात करते हुए कहा, ''स्त्री 2' में कोई बड़ा सितारा नहीं होने के बावजूद दर्शकों का मानना था कि यह फिल्म इन नंबरों, उनके प्यार और सम्मान की हकदार है। यह हमारे लेखक नीरेन भट्ट, निर्देशक अमर कौशिक, निर्माताओं और अभिनेताओं की जीत है। ऐसी जगह पर होना बहुत अच्छा है, जहां आपको बिना किसी स्टार वैल्यू के स्वीकार किया जाता है।' 

विज्ञापन


Rajkummar Rao: 'स्त्री 2' की सफलता पर राजकुमार राव ने जाहिर की खुशी, बोले- ये संख्या हमारी उम्मीदों से परे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आयुष्मान के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपारशक्ति खुराना फिल्म 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' में दिखाई देंगे। इसमें वह अपने भाई और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में यह खुराना भाइयों के लिए पहली बार स्क्रीन पर साथ काम करने का एक रोमांचक अवसर है। इसकी ओर इशारा करते हुए और अपना उत्साह व्यक्त करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। कुछ समय से हम एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे थे, जिसमें हम साथ काम कर सकें। देखते हैं कि हम कैसे और कब साथ हो सकते हैं।' 


Tamannaah-Vijay: हाथों में हाथ डाले बेफिक्रे नजर आए तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा, देखें रोमांस से सराबोर तस्वीरें


अगली बार इन फिल्मों में आएंगे नजर 

अपारशक्ति खुराना को 'स्त्री 2' में उनकी भूमिका के लिए खूब सराहा जा रहा है। वहीं, उनके फैंस उनकी आगामी फिल्म 'बदतमीज गिल'का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह वह 'बर्लिन' में भी दिखाई देने वाले हैं। ये ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा 'फाइंडिंग राम' नामक एक और फिल्म में वह नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed