{"_id":"66f2957ec7a235635d07ab06","slug":"stree-2-director-amar-kaushik-believes-it-is-possible-to-deliver-a-masala-film-with-an-maintaining-item-song-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stree 2: 'आइटम नंबर है तो गंदे बोल ही होना चाहिए, यह सोच गलत है', 'आज की रात' की सफलता पर बोले अमर कौशिक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: 'आइटम नंबर है तो गंदे बोल ही होना चाहिए, यह सोच गलत है', 'आज की रात' की सफलता पर बोले अमर कौशिक
Tue, 24 Sep 2024 04:19 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
आज की रात गाना
- फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का गाना आज की रात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसे लेकर इंस्टाग्राम पर कई सारे रील्स भी बनाए गए थे। अब हाल ही में, अमर कौशिक ने बताया है कि लोगों को लगता है आइटम नंबर है तो गंदे बोल ही होना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने और क्या कहा है।
समाज को खास संदेश देती हैं 'आज की रात'
किसी भी फिल्म के आइटम नंबरों को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग आलोचना करते हुए कहते हैं कि आइटम नंबरोंं में अभिनेत्रियों को वस्तु के तौर पेश किया जाता है। हालांकि, अमर कौशिक ने अपनी फिल्म 'स्त्री 2' में 'आज की रात' गाने से समाज को एक संदेश भी दिया है और बताया है कि आइटम नंबर गानों में सिर्फ गंदे बोल ही नहीं बल्कि समाज के लिए एक संदेश भी हो सकता है।
आइटम नंबर बनाते वक्त महिलाओं के सम्मान के साथ न हो समझौता
निर्देशक ने कहा कि आइटम नंबर के साथ किसी भी फिल्म को बनाना आसान है। बस मेकर्स को यह पता होना चाहिए कि उस गाने के जरिए वह क्या कहना चाहते हैं। अमर कौशक ने कहा, "इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लोग आइटम सॉन्ग देखने के लिए सिनेमाघरों में आते हैं। हालांकि, मैं यह चाहता था कि यह की क्वालिटी और महिलाओं के सम्मान से समझौता किए बिना कहानी को आगे बढ़ाए।"
विज्ञापन
गाने के सही बोल चुनना है जरूरी
आइटम सॉन्ग बनाने को लेकर निर्देशक ने कहा कि आप बोलो आप जो बोलना चाहते हो और अदाएं भी होनी चाहिए, लेकिन जब आप गाने के बोल सुनो तो लगे कि ये तो बड़ी बात बोल दी है, ऐसा बाद में समझ आएगा। अमर कौशिक ने बताया कि मैं बहनों के साथ बड़ा हुआ हूं और मैंने देखा है उनका संघर्ष। वो सब कुछ आपके जहन में होता है और फिर जब आप कोई फिल्म बना रहे होते हैं तो आप इसे नॉर्मल तरीके से नहीं दिखा सकते।