फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 actress Tamannaah Bhatia talk about the best relationship advice that she has received in her lifeS

Tamannaah Bhatia: प्रेम संबंधों को लेकर तमन्ना को मिली थी ये सर्वश्रेष्ठ सलाह, अभिनेत्री ने कहा- बहुत काम आई

Sun, 08 Sep 2024 09:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 08 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

तमन्ना भाटिया एक मशहूर अभिनेत्री हैं। वो और अभिनेता विजय वर्मा अपने प्रेम संबंध को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इस बीच अभिनेत्री ने उन्हें प्रेम संबंधों को लेकर मिली सर्वश्रेष्ठ सलाह को लेकर बात की है। 
 

विज्ञापन
Stree 2 actress Tamannaah Bhatia talk about the best relationship advice that she has received in her lifeS
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

विस्तार

तमन्ना भाटिया भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में नजर आती हैं। हाल में ही वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आई हैं। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा अपने निजी जिंदगी के लिए भी काफी चर्चा बटोरती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने प्रेमी विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर भी रहते हैं। हाल में ही तमन्ना ने उन्हें प्रेम संबंधों को लेकर मिली मिली सर्वश्रेष्ठ सलाह के बारे में खुलकर बात की है। इसके अलावा उन्होंने रिश्तों में किन-किन चीजों को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं, उस पर भी बात की है। 

विज्ञापन


तमन्ना को मिली थी प्रेम संबंधों को लेकर बेहतरीन सलाह
तमन्ना भाटिया हाल में ही राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने खुद को प्रेम संबंधों को लेकर मिले सर्वश्रेष्ठ सलाह को लेकर बात की।  उन्होंने याद करते हुए कहा कि उन्हें सलाह मिली थी कि रिश्तों में समस्याएं पैदा करने वाले क्षेत्र हमेशा से मौजूद रहते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि रिश्ते के शुरुआती चरण में, जो समस्याएं देखने को मिलती हैं, वो हमेशा बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने खुद को मिली सलाह का जिक्र करते हुए आगे कहा,"वो चीजें आपके रिश्ते में रोड़ा बन जाएंगे। यह नहीं बदलता, क्योंकि आपको पता है कि यह वो क्षेत्र है, जहां समस्याएं बनी  रहती हैं और यह कायम रहेगा।"
विज्ञापन

Amar Kaushik Interview: पहला रोल झाड़ू लगाने वाला का मिला, मैं घरवालों से झूठ बोलकर सिनेमा में आया
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम संबंधो को लेकर मुखर हैं विजय-तमन्ना
हालांकि, इस पूरे विषय पर पॉडकास्ट के होस्ट की राय अलग थी, जिसपर तमन्ना ने कहा कि ये उनके शब्द नहीं है, लेकिन यह सलाह उनके जीवन में काफी काम आई। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले रिश्तों में इन भावनाओं का अनुभव किया है। उन्होंने अपने इन अनुभवों के आधार पर इन बातों को काफी हद तक सच्ची व्याख्यान कहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से तमन्ना और विजय खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं और अक्सर सार्वजिनक जगहों पर एक साथ नजर आ रहे हैं। हाल में ही विजय ने कहा था कि वह रिश्तों को बहुत ज्यादा छिपा कर रखने में दिलचस्पी नहीं लेते। 
Salman Khan: 'सिकंदर' से उठा सलमान खान के किरदार से पर्दा, इस खास रोल में नजर आएंगे भाईजान?
'स्त्री 2' में नजर आई हैं तमन्ना
बात करें तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के वर्क फ्रंट की, तो अभिनेत्री हाल में ही दो फिल्मों में नजर आई हैं। उन्होंने इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में एक कैमियो और डांस नंबर करती नजर आईं, जबकि जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ अभिनीत 'वेदा' में भी उन्होंने एक छोटी भूमिका की है। वहीं, विजय नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'आईसी 814: द कांधार हाइजैक' में नजर आए हैं। उन्होंने इस सीरीज में विमान के कैप्टन के रूप में नजर आए हैं। 

Saturday Box Office: 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'गोट', 'स्त्री 2' की चमक 24वें दिन भी रही बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed