फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SS Rajamouli son SS Karthikeya got brutally trolled for insensitive post on Japans Earthquake

Karthikeya: जापान में आए भूकंप को लेकर अपना अनुभव साझा करने पर बुरा फंसे राजामौली के बेटे, लोगों ने ली क्लास

Thu, 21 Mar 2024 05:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 21 Mar 2024 05:28 PM IST
सार

अब हाल ही में, जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राजामौली और उनके बेटे ने ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भूकंप के अपने खौफनाक अनुभव के शेयर किया है। हालांकि, इसके बाद निर्देशक के बेटे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
SS Rajamouli son SS Karthikeya got brutally trolled for insensitive post on Japans Earthquake
एसएस राजामौली और एसएस कार्तिकेय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक एसएस राजामौली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत करने वाले राजामौली का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में मशहूर हो चुका है। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में धमाल मचाया है। निर्देशक इन दिनों भारत से दूर जापान में अपने बेटे एसएस कार्तिकेय के साथ 'आरआरआर' की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड कर रहे हैं। अब हाल ही में, जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राजामौली और उनके बेटे ने ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भूकंप के अपने खौफनाक अनुभव को शेयर किया है। हालांकि, इसके बाद निर्देशक के बेटे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


राजामौली और उनके बेटे ने महसूस किया भूकंप
जापान में 21 मार्च को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और अगर खबरों की मानें तो रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। निर्देशक और उनके बेटे ने फैंस के साथ अपने निजी अनुभवों को साझा किया। कार्तिकेय ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने स्मार्ट वॉच में भूकंप अलर्ट दिखाया और बताया कि कुछ ही देर में 5.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। कार्तिकेय ने यह भी बताया कि जिस वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, उस समय वह अपनी टीम के साथ 28वीं मंजिल पर थे।"
विज्ञापन


कार्तिकेय ने सुनाई आपबीती
कार्तिकेय ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “अभी-अभी जापान में भयंकर भूकंप महसूस हुआ। हम सभी 28वीं मंजिल पर था और धीरे-धीरे जमीन हिलने लगी और हमें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह भूकंप था। मैं बस घबराने ही वाला था लेकिन आस-पास के सभी जापानी एकदम सहज थे जैसे अभी-अभी बस बारिश शुरू हुई हो।" बता दें कि कार्तिकेय ने इस पोस्ट के साथ ऐसी इमोजी शेयर की, जिसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यूजर्स ने किया तंज
एक यूजर ने लिखा, "पोस्ट के साथ ऐसी इमोजी साझा करने की क्या जरूरत थी। ऐसा लग रहा है कि आपको भूकंप देखकर काफी मजा आया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह कैसा पोस्ट है। एक बार वहां के लोगों के बारे में भी सोचिए।" एक और यूजर ने लिखा, "भूकंप कोई मजाक नहीं है। कृपया कुछ लिखते वक्त अपनी भावनाओं को काबू में रखा करिए।"

70 Plus Actors: इन सितारों के लिए उम्र महज एक नंबर, 70 के पड़ाव के बाद भी इंडस्ट्री में चलता है सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed