{"_id":"67002123ede1e1abed0bd6c1","slug":"south-star-ravi-teja-is-said-to-have-recovered-from-the-injury-and-will-resume-rt75-shooting-soon-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ravi Teja: रवि तेजा के फैंस के लिए खुशखबरी, अभिनेता के चोट से उबरने के बाद इस तारीख से शुरु हो सकती है शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ravi Teja: रवि तेजा के फैंस के लिए खुशखबरी, अभिनेता के चोट से उबरने के बाद इस तारीख से शुरु हो सकती है शूटिंग
Fri, 04 Oct 2024 10:39 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:39 PM IST
सार
साउथ के लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आ रही है। वो अपनी आगामी फिल्म 'आरटी75' के शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वह इससे उबर चुके हैं और फिल्म के अगले शेड्यूल का हिस्सा बनने वाले हैं।
विज्ञापन
रवि तेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रवि तेजा साउथ के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता है। फैंस उनकी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं और उन्हें प्यार से मास महाराजा के नाम से पुकारते हैं। कुछ समय पहले अभिनेता के साथ एक हादसा हो गया था, जिसमें वह चोटिल हो गए थे। उनकी अगली फिल्म जिसका अस्थायी शीर्षक 'आरटी75' है, उसकी शूटिंग के दौरान उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इस वजह से उनकी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, जिसे लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
इस तारीख से शुरू हो सकता है अगला शेड्यूल
अभिनेता के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रवि तेजा के स्वास्थ्य को लेकर 123 तेलुगु के एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह अब इस चोट से उबर चुके हैं और अपनी फिल्म आरटी75 की शूटिंग को लेकर तैयारियां शुरु कर रहे हैं। उनकी फिल्म के निर्माता दशहरा के इस फेस्टिव सीजन के बाद 14 अक्तूबर से फिल्म का अगला शेड्यूल शुरु करने की योजना बना रहे हैं। रवि तेजा के साथ अभिनेत्री श्रीलीला और पूरी स्टार कास्ट इस आगामी शेड्यूल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Raja Ram First Look: पोस्टर पर बने भगवान राम, मंच पर ‘चुम्मा चुम्मा’, चाकू लेकर कार्यक्रम के भीतर पहुंचा फैन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे अभिनेता
बता दें कि रवि तेजा अपनी आगामी फिल्म 'आरटी75' में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भानु भोगवरपु कर रहे हैं, जबकि नागा वामसी और साई सौजन्या संयुक्त रूप से सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून 4 सिनेमाज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अभिनेता के दाहिने हाथ की मांसपेशी फट गई। इसके बावजूद उन्होंने दर्द को नजरअंदाज कर शूटिंग जारी रखी, जिसके परिणामस्वरूप रवि तेजा को हाथ की सर्जरी करानी पड़ी है।
Stree 2 Box Office Collection Day 51: 'स्त्री 2' की कमाई में गिरावट दर्ज, 600 करोड़ रुपये से इतनी दूर फिल्म
हालिया रिलीज मिस्टर बच्चन रही थी नाकाम
बात करें रवि तेजा के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल ही में हरीश शंकर की 'मिस्टर बच्चन' में नजर आए थे। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की टक्कर पुरी जगन्नाध की 'डबल इस्मार्ट' से हुई, जहां दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहीं। 'मिस्टर बच्चन' अजय देवगन अभिनीत 2018 की फिल्म 'रेड' का तेलुगु रीमेक है। इस फिल्म की असफलता को भुला कर रवि तेजा तुरंत ही अपनी आगामी फिल्म आरटी75 से जुड़ गए।
फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में कीर्ति सुरेश का दिखा खूबसूरत अंदाज