Toxic Pre Release Event: रिलीज से पहले फिर मंच पर जुटेंगे 'टॉक्सिक' के कलाकार, जानिए कहां होगा ग्रैंड इवेंट?
Film Toxic Pre Release Event: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अब अपने अंतिम चरण के प्रमोशन में पहुंच चुकी है। रिलीज से चार दिन पहले मेकर्स ने फिल्म के प्री रिलीज इवेंट का आयोजन रखा है। जानें कब और कहां होगा यह इवेंट?
विस्तार
फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज करीब है। फिल्म को लेकर अब मेकर्स ने एक नई घोषणा की है। फिल्म के सिनेमघरों में रिलीज होने के पहले हैदराबाद में एक प्री रिलीज इवेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रोडक्शन के द्वारा फिल्म का यह आखिरी प्रमोशन आयोजन होगा।
कहां होगा प्री रिलीज इवेंट?
फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का कार्यक्रम 22 अगस्त को किया जाएगा। यह इवेंट शाम 5 बजे हैदराबाद के मल्ला रेड्डी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ महीनों से चल रहे फिल्म के प्रमोशन का अंत होगा। इस प्री रिलीज में फिल्म की कास्ट, क्रू और फैंस एक साथ सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के पहले इस फिल्म को देखेंगे।
अहम होगा फिल्म का प्री रिलीज इवेंट
फिल्म 'टॉक्सिक’ के रिलीज होने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कई बार फिल्म की रिलीज डेट टलने के बाद मेकर्स अब इसे आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। इस वजह से फिल्म का प्रमोशन भी लंबे समय से चल रहा है। मगर अब 22 अगस्त को होने वाला यह आखिरी इवेंट फिल्म के लिए काफी महत्तवपूर्ण होगा। इस इवेंट में सुचारू संचालन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा और आयोजन स्थल की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'टॉक्सिक’ ?
फिल्म 'टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में यश कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी शामिल हैं।
A Havoc is on its way to Hyderabad! ⚡️💥#Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups Grand Pre Release Event on
— KVN Productions (@KvnProductions) August 20, 2026
22nd August | 5 PM Onwards
📍Malla Reddy University, Hyderabad.#ToxicTheMovie #ToxicOn26thAug pic.twitter.com/ioUfRzDIUT