Yash: ‘ऐसे सीन नहीं करूंगा जो देखने में असहज हों’, 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले यश का पुराना बयान फिर हुआ वायरल
Yash: एक्टर यश आने वाले दिनों में 'टॉक्सिक' फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हो गया है। इस बीच उनका एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है। जानिए उन्होंने बयान में क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएफ स्टार यश आज भले ही पूरे देश में सुपरस्टार बन चुके हैं, लेकिन इससे पहले वह कन्नड़ सिनेमा में ‘गूगली’, ‘गजकेसरी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ जैसी फिल्मों के लिए काफी मशहूर थे। टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले यश ने अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2014 में रमेश अरविंद के टॉक शो ‘वीकेंड विद रमेश’ में उन्होंने अपने रोमांटिक सीन और फिल्मों को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की थीं।
रोमांटिक सीन पर क्या बोले यश
शो में यश ने कहा था कि उन्हें हैरानी होती है जब लोग कहते हैं कि वह रोमांटिक सीन बहुत अच्छे से करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे सीन करते समय वह सेट पर काफी नर्वस हो जाते थे। यश ने कहा, ‘राधिका समेत कई लोग मेरे रोमांटिक सीन देखकर मुझ पर हंसते थे।’
माता-पिता को लेकर बनाई थी लिमिट
इसी बातचीत में यश ने यह भी बताया था कि वह किस तरह के सीन करने से बचते हैं। उन्होंने कहा, ‘आज तक मैं एक बात फॉलो करता हूं। अगर मैं अपने माता-पिता के साथ बैठकर किसी सीन को आराम से नहीं देख सकता, तो मैं वैसा सीन करता ही नहीं हूं। क्योंकि इससे कई दर्शकों को भी असहज महसूस हो सकता है।’
उन्होंने यह भी मजेदार तरीके से बताया था कि जब उन्हें हीरोइन की साड़ी खींचने जैसा सीन करना होता था, तो वह घबरा जाते थे। यश ने कहा कि उनकी मां उन्हें कहती थीं कि उन्हें रोमांटिक सीन करना ठीक से नहीं आता।
पुराने बयान फिर हुए वायरल
अब जब यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हुआ है, तो उनके ये पुराने बयान फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यश ने खुद कहा था कि वह ऐसे सीन नहीं करेंगे, जो परिवार के साथ देखने में असहज हों।
वहीं, कुछ लोग उनकी को-स्टार कियारा आडवाणी को लेकर हो रही आलोचना पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब यश खुद ऐसे सीन कर रहे हैं, तो उनके परिवार को लेकर कोई सवाल क्यों नहीं उठाता।
ये भी पढ़ें- ‘हम बचपन के स्वीटहार्ट थे’, क्या नीलम की वजह से हुआ था फराह खान अली और बॉबी देओल का ब्रेकअप? सच का हुआ खुलासा
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यश शादीशुदा हैं, उनके दो बच्चे हैं, फिर भी कोई उनसे सवाल नहीं करता। समाज में आज भी महिलाओं को ज्यादा जज किया जाता है, जबकि पुरुषों से कम सवाल पूछे जाते हैं।’
But but Yash said he would never do the movies which will make his parents uncomfortable 😭 pic.twitter.com/bvpuNmqy7B
— feryy (@ffspari) July 1, 2026
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगे। यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।