फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Writer Raj Nidimoru Says Samanthas Maa Inti Bangaram Will Get A Sequel

सामंथा के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘मां इंटी बंगारम’ का बनेगा सीक्वल; राइटर राज निदिमोरू ने दी बड़ी जानकारी

Sat, 27 Jun 2026 11:58 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:58 AM IST
सार

Maa Inti Bangaram Sequel: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Writer Raj Nidimoru Says Samanthas Maa Inti Bangaram Will Get A Sequel
मां इंटी बंगारम - फोटो : X

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का सीक्वल बनने वाला है। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म के राइटर राज निदिमोरू ने की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन

राज निदिमोरू ने दी जानकारी 
‘मां इंटी बंगारम’ की जबरदस्त सफलता के बाद विजाग में एक ग्रैंड सक्सेस मीट रखा गया था। इसी दौरान राज निदिमोरू ने फैंस को सरप्राइज देते हुए बताया कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा। राज ने पहले वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे इस कहानी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। जैसे ही लोगों ने जोरदार तालियां और चीयर किया, उन्होंने सीक्वल की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में पहले से एक आइडिया है। वही टीम इस पर काम करेगी। पहली बार मुझे किसी फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने की प्रेरणा मिली है। इसमें दोगुना मजा और दोगुना एक्साइटमेंट होगा। आगे चलकर मैं इसके बारे में और जानकारी दूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tra-la-la Moving Pictures (@tralalamovingpictures)

Writer Raj Nidimoru Says Samanthas Maa Inti Bangaram Will Get A Sequel
मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

‘मां इंटी बंगारम’ को मिल रहा प्यार 
राज ने यह भी बताया कि ‘मां इंटी बंगारम’ को लोगों से इतना प्यार मिला कि उन्हें अपने पुराने हिट प्रोजेक्ट्स से भी ज्यादा खुशी हुई, क्योंकि यह फिल्म सीधे दिल को छू गई। नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु के साथ गुलशन देवैया, श्रीमुखी और दिगंत मंचले नजर आए। इस फिल्म को सामंथा, राज निदिमोरू और हिमांशु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह फिल्म महिला लीड पर आधारित फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले हफ्ते में ही इसने भारत में करीब 35 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनियाभर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Writer Raj Nidimoru Says Samanthas Maa Inti Bangaram Will Get A Sequel
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी 
1980 के दौर पर आधारित इस कहानी में सामंथा ‘स्वर्णा’ का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ एक डॉक्टर से शादी करती है। शुरुआत में उसे ससुराल वालों का प्यार नहीं मिलता, लेकिन धीरे-धीरे वह सबका दिल जीत लेती है। तभी उसका अतीत लौटकर उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा देता है।

ये भी पढ़ें- ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर फिर साथ करेंगे नई सीरीज, जानिए निभाएंगे कौन सा किरदार?

Writer Raj Nidimoru Says Samanthas Maa Inti Bangaram Will Get A Sequel
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ समय तक ब्रेक पर रहेंगी सामंथा
यह फिल्म सामंथा की लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी भी है। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और बताया है कि वह कुछ समय के लिए मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। सामंथा और राज निदिमोरू की शादी पिछले साल दिसंबर में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में हुई थी। दोनों पहले भी ‘द फैमिली मैन 2’, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ और ‘शुभम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed