Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, किंगडम की नई रिलीज की तारीख का आज होगा एलान
Kingdom New Release Date: आज फिल्म मेकर्स ने विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' की नई रिलीज डेट को एलान करने की घोषणा की है। जानिए कितने बजे आज सामने आएगी फिल्म की नई रिलीज डेट।
विस्तार
हालांकि, दूसरी बड़ी फिल्मों के टलने की वजह से किंगडम की रिलीज में कई बार देरी हुई। अब फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म की नई रिलीज तारीख आज शाम 7:03 बजे आधिकारिक तौर पर घोषित होगी। खास बात यह है कि मेकर्स ने तारीख बताने के लिए आम पोस्टर की जगह एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो चुना है।
सिथारा एंटरटेनमेंट्स ने एक्स हैंडल पर विजय देवरकोंडा की बेहद ही शानदार तस्वीर शेयर की है, जिसका पूरा लुक लाल रंग का नजर आ रहा है। विजय के इस लुक के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'सभी का इंतजार यहीं खत्म होता है... एक रिलीज डेट प्रोमो जो आपको रोमांच से भर देगा, आज शाम 7:03 बजे रिलीज होगा !तैयार हो जाइए... #Kingdom'
All the wait leads to this…
— Sithara Entertainments (@SitharaEnts) July 7, 2025
A Release Date Promo that will hit you with an adrenaline high, dropping today at 7:03 PM! 🔥🔥
Get ready… #Kingdom ⏳@TheDeverakonda @anirudhofficial @gowtam19 @ActorSatyaDev #BhagyashriBorse @dopjomon #GirishGangadharan @vamsi84 #SaiSoujanya… pic.twitter.com/UEskzXSjLi
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, किंगडम 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, लेकिन पक्की तारीख की पुष्टि आज शाम को 7.03 पर हो जाएगी। इस फिल्म में विजय के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जो एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करता है।