फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   vignesh shivan and nayanthara celebrate first christmas with twins uyir and ulagam see pic

Merry Christmas: विग्नेश और नयनतारा ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ मनाया पहला क्रिसमस, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Mon, 26 Dec 2022 12:30 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
vignesh shivan and nayanthara celebrate first christmas with twins uyir and ulagam see pic
विग्नेश शिवन और नयनतारा अपने बच्चों के साथ - फोटो : insta

क्रिसमस की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। वहीं सितारों पर भी क्रिसमस का खुमार चढ़ा नजर  रहा है। साउथ फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन और उनकी पत्नी अभिनेत्री नयनतारा ने माता-पिता बनने के बाद अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। बता दें कि शादी के बाद भी उनका यह पहला क्रिसमस है। इस खास मौके पर नयनतारा ने अपने बच्चों और  पति विग्नेश शिवन के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

 

Bigg Boss 16: विकास मानकतला की हरकत पर आगबबूला हुए बिग बॉस, घरवालों के सामने खोल दी पोल

विज्ञापन

 

रेड कलर के कपड़ों में बेबी सेंटा बने विग्नेश और नयनतारा के लाडले
विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर की छोटी जिफ बनाकर साझा की है, जिसमें कपल को अपने दोनों बच्चों उइर और उलागम के  साथ देखा जा सकता है। विग्नेश अपने एक बेटे को लेकर सोफे पर बैठे हैं, तो वहीं नयनतारा अपने दूसरे बेटे को गोद में लिए विग्नेश की तरफ मुस्कुराती हुई देख रही हैं। दोनों बच्चों को रेड कलर के कपड़ों में देखा जा सकता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

सभी को दीं नए  साल और क्रिसमस की शुभकामनाएं
विग्नेश शिवन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "उइर, उलागम, नयन, विक्की और परिवार आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। आपको मैरी क्रिसमस और नया साल मुबारक हो। उन्होंने आगे लिखा, "बुद्धि प्रेम बहुतायत में! और ईमानदारी से ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह सभी को ऐसी जिंदगी जीने की सारी खुशियां और आशीर्वाद दें जिसका आपने हमेशा सपना देखा है! बता दें कि विग्नेश शिवन और नयनतारा ने 9 अक्टूबर 2022 को सरोगेसी के जरिए अपने घर जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है।

Vicky Kaushal: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर विक्की कौशल का बड़ा बयान, बोले- लोगों ने...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed