Vidaamuyarchi first look: 'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, रिलीज डेट का अब भी इंतजार
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। हालांकि, निर्माताओं ने रिलीज की तारीख को अभी भी गुप्त रखा है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विदा मुयार्ची' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। इसी कड़ी में प्रशंसकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। रविवार को, निर्माताओं ने सभी फिल्म प्रेमियों के लिए पहली झलक पेश की, जिसमें अजित बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।
अजित कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
फिल्म के निर्माताओं ने अजित कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर लिखा, 'पेश है विदा मुयार्ची का बहुप्रतीक्षित पहला लुक। एक मनोरंजक कहानी के लिए तैयार हो जाइए जहां दृढ़ता का मिलन धैर्य से होता है।' पोस्टर में अजरबैजान की एक सुनसान जगह पर अजित को खड़ा दिखाया गया है। ब्लैक आउटफिट में ब्लैक गॉगल्स लगाए अभिनेता बेहद स्मार्ट नजर आए हैं। इस लुक ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है।
रिलीज डेट का इंतजार अभी भी जारी
ऐसा लगता है कि अभिनेता दृढ़ता की एक मनोरंजक कहानी पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि पोस्टर को देखकर मालूम हो रहा है कि इसमें अभिनता का धमाकेदार प्रदर्शन होने वाला है। हालांकि प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे कि निर्माता फर्स्ट-लुक पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख की भी घोषणा कर देंगे, लेकिन निर्माताओं ने पोस्टर में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, जिससे इसकी दिवाली रिलीज की योजना अभी भी गुप्त है।
Vijay Sethupathi: 'मैं खुद को पिता के तौर पर पेश नहीं करता', बच्चों के साथ अपने रिश्ते पर बोले विजय सेतुपति
Presenting the much-awaited first look of #VidaaMuyarchi 🤩 Brace yourselves for a gripping tale where perseverance meets grit. 🔥🎬#AjithKumar #MagizhThirumeni @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @trishtrashers @akarjunofficial @anirudhofficial @Aravoffl… pic.twitter.com/oAUd8JUkNh
— Suresh Chandra (@SureshChandraa) June 30, 2024
अंतिम चरण में 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग
नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, अजित अभिनीत फिल्म अपने शूटिंग शेड्यूल के अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। टीम के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि निर्माता जुलाई 2024 तक शूटिंग खत्म करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अजरबैजान में हो रही है और जल्द ही इसका अगला शेड्यूल भारत में शेड्यूल किया जाएगा।
Mirzapur 3 Song Gandi Bimari: 'मिर्जापुर 3' का पहला गाना 'गंदी बीमारी' रिलीज, सत्ता का खेल समझाते दिखे रागा
दिवाली पर दस्तक दे सकती है फिल्म!
'विदा मुयार्ची' का लगभग 80 प्रतिशत प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। निर्माता दिवाली रिलीज का लक्ष्य बना रहे हैं। अगर चीजें योजना के मुताबिक चलती हैं, तो थाला प्रशंसक को इस दिवाली पर बड़े पर्दे पर एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने को मिलेगी। 'विदा मुयार्ची' मगिज थिरुमेनी द्वारा लिखित और निर्देशित है। अजित ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार किए हैं, है, जबकि नीरव शाह सिनेमैटोग्राफर हैं। फिल्म को प्रतिष्ठित बैनर लाइका प्रोडक्शंस द्वारा बैंकरोल किया गया है।
Kalki 2898 AD 2: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी, फिर भी करना होगा इतना लंबा इंतजार