फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Varisu OTT Release Thalapathy vijay Rashmika Mandanna Starrer Film Release On Amazon Prime

Varisu OTT Release: खत्म हुआ विजय के फैंस का इंतजार, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी थलपति की 'वारिसु'

Fri, 17 Feb 2023 09:16 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 09:16 PM IST
सार

अमेजन प्राइम वीडियो के द्वारा वारिसु फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म तमिल तेलुगू, मलायालम भाषा में रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
Varisu OTT Release Thalapathy vijay Rashmika Mandanna Starrer Film Release On Amazon Prime
Varisu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म वारिसु पिछले महीने सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। थिएटर्स में फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, थलपति के फैंस के लिए एक खुशखबरी है, जिन फैंस ने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखा है। वह इसका मजा अब घर बैठे ले सकते हैं। दरअसल, थलपति और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म वारिसु जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 

विज्ञापन


22 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
अमेजन प्राइम वीडियो के द्वारा वारिसु फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। अमेजन ने इसकी स्ट्रीमिंग प्रीमियर को लेकर एलान कर दिया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर 22 फरवरी को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म को अभी हिंदी में रिलीज नहीं किया जा रहा है। यह फिल्म फिलहाल तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। इसको लेकर अमेजन ने ऑफिशियल जानकारी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- होल्ड टाइट बिकॉज द वेट इज ओवर वारिसु 22 फरवरी, कमिंग सून इन तमिल, तेलुगू एंड मलयालम। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)



Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल ट्रैक है रणबीर का बायोपिक सॉन्ग? एक्टर से जानें गाने के पीछे का सच

हिंदी भाषा में नहीं रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर फैंस ने काफी रिएक्शन दिए। हालांकि, हिंदी भाषा वाले फैंस थोड़े नाराज नजर आए। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि हिंदी भाषा छोड़कर सबके राइट्स ले लो। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई हिंदी वालों से क्या दिक्कत है। एक अन्य यूजर ने लिखा हिंदी भाषा क्यों नहीं है? बता दें कि फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

Kartik Aaryan: ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन ने क्यों नहीं ली फीस? सच जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

कई बड़े कलाकार शामिल हैं वारिसु में 
बता दें कि वारिसु ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वारिसु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 320 करोड़ रहा। फिल्म का निर्देशन पेडिपल्ली ने किया था। वारिसु में थलापति विजय के साथ रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, योगी बाबू, सरथ कुमार, शाम जैसे कलाकार नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed