फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic Teaser Reactions Netizens Loved Yash New Look Calls Better Than Dhurandhar 2 Teaser

Toxic Teaser Reaction: यश के नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस, जानिए ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर दिए कैसे रिएक्शन

Fri, 20 Feb 2026 11:25 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:25 AM IST
सार

Toxic Teaser Review: यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी होने के बाद अब लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जानिए नेटिजेंस ने टीजर पर दीं कैसी प्रतिक्रियाएं…

विज्ञापन
Toxic Teaser Reactions Netizens Loved Yash New Look Calls Better Than Dhurandhar 2 Teaser
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और यश की ‘टॉक्सिक’ का मच अवेटेड टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर एक्शन से भरपूर है और जमकर वॉयलेंस व खूनखराबा देखने को मिला है। साथ ही टीजर में एक सरप्राइज भी डाला गया है, जिसको लेकर फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। अब ‘टॉक्सिक’ का टीजर देखने के बाद फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जानते हैं यूजर्स को कैसा लगा यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर?

विज्ञापन

यश को नए लुक में देखकर फैंस हुए उत्साहित
‘टॉक्सिक’ का टीजर देखने के बाद लोगों में सबसे ज्यादा उत्साह टीजर के अंत में दिखाए गए सीन को लेकर है, जिसमें छोटे बालों और दाढ़ी वाले लुक में इंसान नजर आता है। ये हद से ज्यादा खूंखार और खूनखराबा करता है।

विज्ञापन


इसके बाद फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि ‘टॉक्सिक’ में यश का डबल रोल है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि छोटे बाल और दाढ़ी में कोई और नहीं बल्कि यश ही हैं। एक यूजर ने कहा कि डैडी और बेटा दोनों यश ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक ने कहा कि यश पूरी दुनिया को अपना इलाका समझते हैं। तो वहीं कुछ को टीजर में यश का ट्रांसफॉर्मेशन पसंद आया है। जबकि कई और फैंस को भी यश का छोटे बाल और हल्की दाढ़ी वाला लुक काफी पसंद आ रहा है।




Trending Videos

Toxic Teaser Reactions Netizens Loved Yash New Look Calls Better Than Dhurandhar 2 Teaser
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फैंस बोले- सबसे क्लासी टीजर
टीजर में दिखे जबरदस्त एक्शन को भी लोग पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया, तो वहीं एक ने कहा कि यह टॉक्सिक नहीं बल्कि खूबसूरत तबाही आने वाली है। जबकि एक यूजर ने टीजर को अब तक का सबसे मासी और क्लासी टीजर बताया है। वहीं एक यूजर का कहना है कि यह टीजर फिल्म की पहली झलक से काफी आगे है। हालांकि, टीजर के एडिट का अंदाज बिल्कुल केजीएफ जैसा ही है।





‘धुरंधर 2’ पर भारी ‘टॉक्सिक’
कई यूजर्स ने ‘टॉक्सिक’ के टीजर की तुलना ‘धुरंधर 2’ के टीजर से की। जाहिर है कि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, तो तुलना होना लाजिमी है। हालांकि, कई यूजर्स का मानना है कि टॉक्सिक ये मुकाबला जीतने वाला है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों ही टीजर की तारीफ की है।







Toxic Teaser Reactions Netizens Loved Yash New Look Calls Better Than Dhurandhar 2 Teaser
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कुछ ने टीजर को बताया निराशाजनक
हालांकि, ‘टॉक्सिक’ के टीजर को सिर्फ तारीफें ही नहीं मिली हैं। कुछ लोगों ने टीजर को निराशाजनक बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘टीजर में कुछ भी नया नहीं है। सबकुछ आर्टिफिशियल लगता है।’ तो वहीं एक यूजर ने टीजर को पूरी तरह से निराशाजनक बताया है।



गीतू मोहनदास ने किया है निर्देशन
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ में यश प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिस तरह का यश का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया था, उसके बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed