फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic Teaser or Trailer Unveil 8 January on Kannada actor yash birthday

कन्नड़ एक्टर यश के जन्मदिन से एक दिन पहले निर्माताओं ने जारी किया धांसू पोस्टर, 'टॉक्सिक' को लेकर लिखी यह बात

Wed, 07 Jan 2026 03:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 07 Jan 2026 03:22 PM IST
सार

Toxic The Movie: फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' को लेकर फिल्म के निर्माताओं ने आज यश के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनका एक धांसू पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर एक खास घोषणा भी की है, जिसे जानकर कन्नड़ एक्टर यश के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

विज्ञापन
Toxic Teaser or Trailer Unveil 8 January on Kannada actor yash birthday
एक्टर यश - फोटो : X

विस्तार

'केजीएफ' एक्टर यश जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे। टॉक्सिक मूवी से इसकी स्टार कास्ट की घोषणा हाल ही में हुई थी, जिसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा का लुक सामने आया था। वहीं आज टॉक्सिक के निर्माताओं ने यश के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने यश के जन्मदिन पर कुछ खास रिवील करने की भी घोषणा की है। जानिए क्या?  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निर्माताओं का पोस्ट
'
टॉक्सिक' मूवी के निर्माताओं ने आज एक्स हैंडल पर यश का एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में यश नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा धुएं के पीछे छुपा हुआ है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म के किसी लड़ाई का सीन है क्योंकि चारों तरफ आग, धुआं, और लाशें पड़ी दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा है कि कल सुबह 10:10 बजे, 08-01-2026 को उस एक चीज का खुलासा किया जाएगा जिसके बारे में उन्होंने पहले चेतावनी दी थी। हालांकि, पोस्टर में साफ नहीं लिखा है कि कल यश के जन्मदिन पर 'टॉक्सिक का पोस्टर', 'टॉक्सिक का टीजर', या फिर 'टॉक्सिक का ट्रेलर' दिखाया जाएगा।

यश का जन्मदिन
कन्नड़ एक्टर यश 8 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास अवसर पर 'टॉक्सिक' फिल्म के निर्माता कुछ खास घोषणा करेंगे। यश ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टीवी सीरियल 'नंदा गोकुला' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई। टीवी इंडस्ट्री में छाने के बाद यश ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2008 में आई 'मोगीना मनसु' फिल्म से एक्टर ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'KGF' और 'KGF 2' से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। अब वह फिल्म 'Toxic movie' में नजर आएंगे। 

'टॉक्सिक' मूवी के बारे में
'टॉक्सिक' गीतू मोहनदास द्वारा लिखित है। इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब किया जाएगा। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, और कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 51 साल की उम्र में ऋतिक रोशन ने कराया हॉट फोटोशूट, रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के रिएक्शन से हैरान हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed