फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamannaah Bhatia shares secrets behind shooting her bold and intimate scenes in her films

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का खुलासा, बोल्ड और इंटिमेट सीन की शूटिंग के पीछे के बताए राज

Sat, 09 Aug 2025 06:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 09 Aug 2025 06:36 PM IST
सार

Bold Scenes: तमन्ना भाटिया अपनी अकादारी और अपने बेहतरीन डांस के लिए प्रसिद्ध हैं। तमन्ना ने फिल्मों में बोल्ड सीन न करने के नियम को तोड़ते हुए इंटिमेट सीन के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia shares secrets behind shooting her bold and intimate scenes in her films
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से सभी के दिलों में खास जगह बना चुकीं तमन्ना भाटिया ने पहले अपनी किसी भी फिल्म में लिप-लॉक सीन नहीं करती थीं। लेकिन फिल्म "लस्ट स्टोरीज" में उन्होंने इस नियम को तोड़ा और कई बोल्ड सीन देकर चर्चा में आईं। हाल ही में फिल्मों में अपने इंटिमेट सीन को लेकर तमन्ना ने खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन

बोल्ड सीन को लेकर तमन्ना ने बताई खास बातें
Lallantop की एक खबर के अनुसार, तमन्ना ने बताया कि पहले वह फिल्मों में बोल्ड और इंटिमेट सीन करने से बचती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे वह खुद को सीमित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बोल्ड सीन पूरी तरह से बनावटी होते हैं और हर सीन को बहुत सावधानी से कोरियोग्राफ किया जाता है। सेट पर एक इंटिमेसी कोच मौजूद रहता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि सब कुछ ठीक हो। पुरुष सह-कलाकारों को विशेष निर्देश दिए जाते हैं कि वे कुछ खास जगहों को न छुएं। तमन्ना ने यह भी कहा कि ऐसे सीन को बहुत सटीकता से फिल्माया जाता है, जैसे कोई डांस कोरियोग्राफी हो। सेट पर मौजूद हर व्यक्ति नियमों का पालन करता है और हर कदम को पहले से तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमन्ना का करियर और वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया ने मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2005 में हिंदी फिल्म "चांद सा रोशन चेहरा" से अभिनय की शुरुआत की। तमन्ना जल्द ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हॉरर फिल्म "वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट" में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा इस अदाकारा का सावन का श्रृंगार..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed