फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Suriya has responded to Karthi cameo in Kanguva during film promotional event in Kerala

Kanguva: क्या कंगुवा में विशिष्ट भूमिका में दिखेंगे कार्ति? सूर्या के इशारे से अटकलें तेज

Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
सार

सूर्या की कंगुवा इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म की रिलीज काफी नजदीक है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में कार्ति भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Suriya has responded to Karthi cameo in Kanguva during film promotional event in Kerala
कंगुवा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

सूर्या अभिनीत कंगुवा का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। फिल्म 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माता इस फिल्म को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज करने जा रहे हैं। सूर्या की फिल्म ने कई वजह से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस बीच हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में सूर्या के भाई कार्ति विशिष्ट भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह और अधिक बढ़ गया है। 

विज्ञापन

Shiva Rajkumar: गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता शिवा राजकुमार, खुलासा कर बोले- अमेरिका में कराएंगे सर्जरी

विज्ञापन

Suriya has responded to Karthi cameo in Kanguva during film promotional event in Kerala
कार्ति - फोटो : इंस्टाग्राम
सूर्या की बात से लग रही अटकलें

अब, सूर्या ने केरल में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान 'कांगुवा' में कार्थी काम करने की खबरों पर अपनी  प्रतिक्रिया दी है। त्रिवेंद्रम में नवीनतम कार्यक्रम के दौरान सूर्या से उनके भाई कार्थी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बारे में पूछा गया था। जवाब में अभिनेता ने वादा किया कि जल्द ही  दर्शकों को ऐसा देखने को मिलेगा। सूर्या के इस बयान को लोग कंगुवा से जोड़कर देख रहे हैं। 
Veer Zaara: 20 साल बाद फिर धमाल मचा रही 'वीर जारा', पहली बार बड़े पर्दे पर गूंजा- ये हम आ गए हैं कहां


इन भाषाओं में रिलीज होगी कंगुवा

सूर्या पिछले कुछ समय से फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है। फिल्म में सूर्या के अलावा दिशा पाटनी और बॉबी देओल भी हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी वेट्री पलानीसामी ने की है, जबकि निषाद यूसुफ ने फिल्म का संपादन किया है। 'कांगुवा' को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। 
Athiya-Rahul: आलिया से लेकर सोनाक्षी तक, प्रेग्नेंसी के एलान के बाद इन सितारों ने दी अथिया-केएल राहुल को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed