फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Celebs Receive Bomb Threats Ilaiyaraaja Thalapathy Vijay Nayanthara Trisha Krishnan

साउथ सेलिब्रिटीज बने निशाना, संगीतकार इलैयाराजा ही नहीं इन पॉपुलर स्टार्स को भी मिली बम की धमकी

Thu, 16 Oct 2025 06:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 16 Oct 2025 06:28 PM IST
सार

Bomb Threat To South Celebs : साउथ के चर्चित कलाकारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में संगीतकार इलैयाराजा ही नहीं कई साउथ एक्टर्स को बम की धमकी मिल चुकी है। जानिए, कौन से हैं वो कलाकार? 

विज्ञापन
South Celebs Receive Bomb Threats Ilaiyaraaja Thalapathy Vijay Nayanthara Trisha Krishnan
साउथ सेलेब्स को मिली बम की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने संगीतकार, गायक इलैयाराजा के नाम एक धमकी भरा ईमेल आया। संगीतकार के स्टूडियो में बम लगे होने की सूचना से हड़कप मच गया। पुलिस ने संगीतकार के स्टूडियो में छानबीन की तो कुछ नहीं मिला। पुलिस जांच में इस धमकी को अफवाह माना गया। इलैयाराजा अकेले ऐसे साउथ सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्हें इस तरह की धमकी मिली है। कई एक्टर, एक्ट्रेसेस भी इस लिस्ट में शामिल हैं।  

विज्ञापन

South Celebs Receive Bomb Threats Ilaiyaraaja Thalapathy Vijay Nayanthara Trisha Krishnan
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan

तृषा कृष्णन
कुछ हफ्ते पहले साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर पर बम लगे होने की धमकी पुलिस को मिली।चेन्नई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि तृषा कृष्णन के घर पर बम रखा है। इस सूचना के बाद पुलिस तृषा के घर पहुंचीं, साथ में बॉम्ब स्क्वाड, स्निफर डॉग्स भी मौजूद थे। पुलिस ने अच्छे से एक्ट्रेस के घर की तलाशी ली लेकिन कोई बम नहीं मिला। बम की खबर झूठी साबित हुई। इसी दिन तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को भी बम की धमकी मिली। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

South Celebs Receive Bomb Threats Ilaiyaraaja Thalapathy Vijay Nayanthara Trisha Krishnan
थलपति विजय - फोटो : एक्स (ट्विटर)
थलपति विजय 
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले थलपति विजय को भी ऐसी ही बम की धमकी मिल चुकी है। कुछ हफ्ते पहले नीलांकराई स्थित कपलीश्वर नगर में उनके घर पर बम लगे होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक विजय के घर की छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। इस खबर को भी पुलिस ने फर्जी बताया। थलपति विजय के घर पर बम की धमकी एक ई-मेल पर ही दी गई थी। 
विज्ञापन

South Celebs Receive Bomb Threats Ilaiyaraaja Thalapathy Vijay Nayanthara Trisha Krishnan
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा 
तृषा कृष्णनन, थलपति विजय, इलैयाराजा के अलावा एक्ट्रेस नयनतारा को भी बम वाली धमकी मिली थी। चेन्नई के डीजीपी कार्यालय में एक धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें लिखा था कि नयनतारा के घर पर बम लगा है। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि बाकी धमकियाें की तरह ये धमकी भी फर्जी थी। जब यह धमकी मिली तो नयनतारा विदेश में शूटिंग कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed