फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South Actor Unni Mukundan Says Case Of Alleged Assault Was Fabricated

Unni Mukundan: ‘मारपीट का कोई मामला नहीं बनता है’, अभिनेता ने खुद पर लगे आरोपों को किया खारिज

Sat, 31 May 2025 11:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 31 May 2025 11:59 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से मलयालम फिल्मों के चर्चित अभिनेता उन्नी मुकुंदन मुश्किलों से घिरे रहे हैं। उन पर अपने कथित मैनेजर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा, केस भी दर्ज हुआ। इस केस को अभिनेता ने झूठा करारा दिया है। 

विज्ञापन
South Actor Unni Mukundan Says Case Of Alleged Assault Was Fabricated
अभिनेता उन्नी मुकुंदन - फोटो : इंस्टाग्राम@iamunnimukundan

विस्तार

अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने हालिया विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन पर अपने पूर्व मैनेजर के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ। अब इस पूरे मामले पर खुलकर अभिनेता ने बात की है। कथित मारपीट के मामले को मनगढ़ंत बता दिया है। साथ ही उन्नी मुकुंदन ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने को-एक्टर टोविना थॉमस के बारे कुछ भी भला-बुरा नहीं कहा। 

विज्ञापन


कथित मैनेजर को हाथ भी नहीं लगाया 
उन्नी मुकुंदन ने दावा किया कि विपिन कुमार उनका मैनेजर नहीं है। साथ ही उन्होंने इस शख्स को कभी हाथ तक नहीं लगाया है। कुछ दिन पहले अभिनेता उन्नी पर विपिन कुमार ने कथित रूप से हमला करने का मामला दर्ज किया गया था। उन्नी मुकुंदन कहते हैं, ‘मैंने विपिन कुमार से बात की कि वह मेरे बारे में गलत चीजें क्यों कह रहे हैं, इस पर वह भड़क गए। बाद में वह डर गया, रोया और फिर भी माफी मांगी। उस समय वहां मेरा एक कॉमन फ्रेंड भी मौजूद था। उसने ही पुलिस को इस बारे में बयान दिया है? कि विपिन और मेरे बीच क्या हुआ था।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Unni Mukundan: अपने इस करीबी शख्स से उन्नी मुकुंदन ने की मारपीट, कहे अपशब्द; एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडिया के तौर पर दिए सबूत 
अभिनेता उन्नी मुकुंदन आगे कहते हैं, ‘उस घटना का एक वीडियो भी है, जो यह दिखाता है कि मैंने विपिन कुमार से रेस्पेक्ट के साथ बात की, कोई लड़ाई या मारपीट नहीं हुई। वीडियो से साफ है कि मारपीट का कोई मामला नहीं बनता है। मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत है।’ अभिनेता इसलिए सफाई दे रहे हैं क्योंकि कोई उनकी तरफ से नहीं बोल रहा है। साथ ही उन्नी मुकुंदन बताते हैं कि उन्होंने थॉमस यानी अपने दोस्त और को-एक्टर के बारे में गलत बात नहीं कही है। पहले भी एक फेसबुक पोस्ट में उन्नी मुकुंदन इन सभी आरोपों से इनकार कर चुके हैं। 

वहीं पुलिस के अनुसार मारपीट की घटना सोमवार को कक्कनाड में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट पार्किंग एरिया में हुई। मुकुंदन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed