फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SK 23 Vikranth join the cast of Sivakarthikeyan AR Murugadoss Upcoming film first look poster out

SK 23: विद्युत के बाद विक्रांत बने एआर मुरुगादॉस की फिल्म का हिस्सा, 'एसके 23' पर आए नए अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

Sun, 16 Jun 2024 12:58 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 16 Jun 2024 12:58 AM IST
सार

शिवकार्तिकेयन और एआर मुरुगादॉस ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसका अस्थायी नाम 'एसके 23' है। वहीं, अब तमिल अभिनेता विक्रांत भी इसकी स्टारकास्ट का हिस्सा बन गए हैं। साथ ही उनका फर्स्ट लुक पोस्टर प्रशंसकों को उत्साहित कर रहा है। 
 

विज्ञापन
SK 23 Vikranth join the cast of Sivakarthikeyan AR Murugadoss Upcoming film first look poster out
विक्रांत- एसके 23 - फोटो : एक्स

विस्तार

विद्युत जामवाल के बाद एक और अभिनेता शिवकार्तिकेयन और एआर मुरुगादॉस की आगामी फिल्म 'एसके 23' के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। फिल्म के निर्माताओं ने तमिल अभिनेता विक्रांत का स्वागत करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। घोषणा के साथ, निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का एक दिलचस्प और स्टाइलिश पोस्टर भी साझा किया, जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन

'एसके 23' से जुड़े विक्रांत

नई घोषणा एक आश्चर्य के रूप में सामने आई और प्रशंसक इस अपडेट से रोमांचित हैं। उम्मीद है कि निर्माता जल्द ही अन्य कलाकारों का विवरण जारी करेंगे। फिल्म से विक्रांत का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे एक्शन राइड में शामिल होना। हम प्रतिभाशाली विक्रांत का स्वागत करते हैं। शूटिंग पूरे जोश में प्रगति पर है।'

विज्ञापन


Taha Shah: शर्मिन सहगल के समर्थन में फिर आए ताहा शाह, बोले- 'समय आ गया है कि लोग उनके प्रति नरम रुख अपनाएं'
विज्ञापन
विज्ञापन


'एसके 23' का हिस्सा हैं ये सितारे 

अब तक, केवल शिवकार्तिकेयन, कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत, विक्रांत और विद्युत जामवाल के आगामी फिल्म का हिस्सा बनने की पुष्टि हुई है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का सुझाव है कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। हालांकि, आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है। अफवाहें बताती हैं कि अभिनेता फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Niharika Konidela: साई धरम तेज ने अल्लू अर्जुन को क्यों किया अनफॉलो? चचेरी बहन की प्रतिक्रिया से प्रशंसक हैरान

'एसके 23' का शीर्षक जानने के लिए उत्साहित प्रशंसक

पूरी तरह से एक्शन फिल्म मानी जाने वाली इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन को बड़े पैमाने पर शारीरिक परिवर्तन से गुजरना होगा। निर्माता फिल्म के मुख्य विवरणों को साझा करने के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, प्रशंसक फिल्म के शीर्षक के बारे में जानने के इच्छुक हैं, जिसका खुलासा होना बाकी है। अस्थायी रूप से इसका नाम 'एसके 23' रखा गया है। यह फिल्म अभिनेता विद्युत जामवाल के 10 साल के अंतराल के बाद तमिल सिनेमा में वापसी का भी प्रतीक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed