Samantha Ruth Prabhu: ‘अब इनका आकर्षण खो गया..’, सामंथा का मजाक उड़ाने वाले को एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ट्विटर पर सामंथा ने लिए एक 'सहानुभूति' पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मायोसाइटिस के बाद अभिनेत्री ने 'अपना आकर्षण और चमक खो दी'। अब एक्ट्रेस ने बड़े ही शानदार तरीके से इसका जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सामंथा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं, जहां वह अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर सकी थीं। अभिनेत्री ने अपने फैंस को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था। वहीं, इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सफेद साड़ी में सामंथा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन एक ट्रोल ने अभिनेत्री के लुक्स को लेकर ट्वीट कर दिया। सामंथा ने अब उस ट्वीट का जवाब देकर लोगों का दिल जीत लिया है।
दरअसल, एक ट्विटर पेज ने एक 'सहानुभूति' पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मायोसाइटिस के बाद अभिनेत्री ने 'अपना आकर्षण और चमक खो दी'। ट्वीट में लिखा गया है, 'सामंथा के लिए दुख हो रहा है। उन्होंने अपना सारा आकर्षण और चमक खो दी। जब सभी ने सोचा कि वह तलाक से मजबूती से बाहर आ गई है और उसके पेशेवर जीवन में ऊंचाइयां आ रही हैं, तो मायोसाइटिस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे वह फिर से कमजोर हो गई हैं।'
Pathaan Trailer: 'खत्म हुआ 'पठान' का वनवास', ट्रेलर में शाहरुख खान ने लगाया एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का तड़का
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सामंथा ने जो कहा वह इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको कभी भी महीनों के इलाज और दवा से नहीं गुजरना पड़े जैसे मैंने किया था ... और यहां मेरी ओर से आपकी चमक में जोड़ने के लिए कुछ प्यार है।' सामंथा के फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए और उस ट्वीट की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
Hrithik Roshan: 49 की उम्र में फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक? सबा आजाद संग इस दिन लेंगे सात फेरे
I pray you never have to go through months of treatment and medication like I did ..
— Samantha (@Samanthaprabhu2) January 9, 2023
And here’s some love from me to add to your glow 🤍 https://t.co/DmKpRSUc1a
सामंथा के एक फैन ने उस पोस्ट की निंदा करते हुए लिखा, 'एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे ऑटोइम्यून बीमारी है और स्टेरॉयड सहित बहुत से ट्रीटमेंट से गुजरा है, बीमारी और उपचार के सभी प्रभावों के साथ जो स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, इस प्रकार की टिप्पणी क्रूर महसूस कर सकती है। मुझे उन लोगों के लिए बुरा महसूस होता है, जो एक बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की शांत और उल्लेखनीय ताकत को नहीं देख सकते।' समांथा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'ऐसी दुनिया में जहां आप कुछ भी हो सकते हैं...दयालु बनें !! आप बेहतरीन हैं।'
Daler Mehndi: ‘बेकसूर साबित होने में लगे 18 साल..’, जेल से छूटने के बाद खुद पर लगे आरोपों पर बोले दलेर मेहंदी
In a world where you can be anything … Be kind !! @MeDamselDee You are beautiful ♥️ https://t.co/Z1imNgg4cX
— Samantha (@Samanthaprabhu2) January 9, 2023