फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ravi Teja RT77 Is Now Called Irumudi FIRST Look Revealed On Mass Maharaja Birthday

रवि तेजा की 'RT77' का नाम है 'इरुमुडी', मास महाराजा के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Mon, 26 Jan 2026 07:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 26 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

Ravi Teja Irumudi First Look: साउथ अभिनेता रवि तेजा का आज जन्मदिन है। जिन्हें फैंस प्यार से मास महाराजा भी बुलाते हैं। इस खास अवसर पर फिल्म निर्माताओं ने उनकी 'RT77' के नाम से पर्दा उठा दिया है।
 

विज्ञापन
Ravi Teja RT77 Is Now Called Irumudi FIRST Look Revealed On Mass Maharaja Birthday
रवि तेजा - फोटो : X

विस्तार

आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन रवि तेजा अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी फिल्म 'आरटी77' के निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठा दिया है, जिसका नाम है- 'इरुमुडी'। इसके साथ ही फिल्म से रवि का पहला लुक भी जारी किया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

'RT77' का नाम है 'इरुमुडी'
आज रवि तेजा की नई फिल्म 'RT77' के लिए डायरेक्टर शिवा निर्वाणा ने अपनी फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है और फिल्म से रवि का पहला लुक भी जारी कर दिया है। पहले इस फिल्म को RT77 नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका ऑफिशियल नाम 'इरुमुडी' रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म से रवि तेजा का लुक
रवि तेजा के 58वें जन्मदिन (26 जनवरी 2026) पर फिल्ममेकर्स ने 'इरुमुडी' (Irumudi) का पहला लुक जारी किया। पोस्टर में रवि तेजा को भगवान अय्यप्पा के भक्त के रूप में दिखाया गया है। वे पारंपरिक अय्यप्पा माला पहने हुए हैं और पीछे भक्तों से भरी एक शोभायात्रा नजर आ रही है।
विज्ञापन

रवि तेजा का पोस्ट
रवि तेजा ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर यह लुक शेयर किया और लिखा कि कुछ कहानियां जीवन में सही समय पर आती हैं। वे इस कहानी का हिस्सा बनकर खुश हैं और विश्वास को अपना गाइड मान रहे हैं। उन्होंने शिवा निर्वाणा और मैथ्री मूवी मेकर्स के साथ काम करने के लिए उत्साह जताया।
 

फिल्म Irumudi के बारे में
इस फिल्म में रवि तेजा के अलावा प्रिया भवानी शंकर (उनकी पत्नी का रोल), बेबी नक्षत्र (उनकी बेटी), साई कुमार, अजय घोष, रमेश इंदिरा, स्वसिका, मीसाला लक्ष्मण और कई कलाकार हैं। शिवा निर्वाणा ने ही फिल्म की कहानी, संवाद और स्क्रिप्ट लिखी है। यह फिल्म मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही है। संगीत जीवी प्रकाश कुमार का है। बहरहाल, फिल्म की शूटिंग अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पैन इंडियन फिल्म 'डेविड रेड्डी' का पोस्टर जारी, धांसू अंदाज में दिखे मनोज मांचू

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed