फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna Shares Glimpse Of Hubby Vijay Deverakonda Birthday Celebrations Says It Was A Perfect Day

‘आज मेरे पति का जन्मदिन है’, रश्मिका के लिए ऐसे परफेक्ट बना विजय देवरकोंडा का बर्थडे; दिखाई दिनभर की झलक

Sat, 09 May 2026 11:42 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 11:42 PM IST
सार

Rashmika Shares Glimpse Of Vijay Birthday: रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के जन्मदिन की झलक दिखाई। जानिए किस अंदाज में रश्मिका ने दी विजय को जन्मदिन की बधाई…

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Shares Glimpse Of Hubby Vijay Deverakonda Birthday Celebrations Says It Was A Perfect Day
विजय रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

विस्तार

तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा ने आज अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स तक ने विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके घर के बाहर भी तमाम फैंस इकट्ठा हुए, जिनसे मिलने के लिए विजय घर के बाहर भी आए और उन्होंने फैंस को शुक्रिया भी कहा।

विज्ञापन


विजय ने तमाम शुभकामनाओं के लिए फैंस और सेलेब्स को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी आभार जताया। इसी क्रम में विजय की पत्नी व अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी पति विजय देवरकोंडा को बड़े रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रश्मिका ने बताया कि उनके लिए आज का दिन बिल्कुल परफेक्ट रहा और उन्होंने दिनभर की झलक भी दिखाई।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Shares Glimpse Of Hubby Vijay Deverakonda Birthday Celebrations Says It Was A Perfect Day
मां और बहन के साथ विजय-रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna

ऐसा बीता रश्मिका का दिन
रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें रश्मिका ने विजय के लिए अपना प्यार लुटाया, साथ ही उन्होंने बताया कि कैसा बीता आज का दिन। जाहिर है कि रश्मिका मंदाना से शादी के बाद ये विजय देवरकोंडा का पहला जन्मदिन है।

ऐसे में पहली बार विजय को अपने पति के रूप में जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रश्मिका ने लिखा, ‘आज मेरे पति का जन्मदिन है और मेरा दिन कुछ इस तरह बीता। अब हम अपने दोस्त के घर जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले हम जिम गए और वर्कआउट किया।

उससे पहले मैंने थोड़ी कार्डियो एक्सरसाइज की, क्योंकि विजय एक मीटिंग के लिए बाहर गए थे। उससे पहले हम अपने लड़कों और लड़कियों से मिलने गए जो विजय को ढेर सारा प्यार देने घर आए थे और मुझे भी उनसे खूब प्यार मिला। उससे पहले मैंने पापा और शिम्मू को गुड मॉर्निंग कहा, जो विजय के जन्मदिन के लिए यहां आए हैं। इस तरह मेरा दिन एकदम परफेक्ट रहा।’

जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे विज्जू
अपनी पोस्ट में रश्मिका ने आगे लिखा, ‘मुझे वो दिन बहुत पसंद हैं, जब आप शूट की तारीख घोषित कर देते हैं और किसी कारणवश वो रद्द हो जाता है। फिर आपको जश्न मनाने का मौका मिलता है। मुझे ये बहुत अच्छा लगता है।’ पोस्ट के अंत में विजय को विश करते हुए रश्मिका ने लिख, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यारे विज्जू!’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


 

Rashmika Mandanna Shares Glimpse Of Hubby Vijay Deverakonda Birthday Celebrations Says It Was A Perfect Day
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय ने फैंस को बताया भगवान का आशीर्वाद
वहीं विजय ने भी जन्मदिन पर फैंस और सेलेब्स द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सभी का शुक्रिया जताया। विजय ने एक्स पर लिखा, ‘आप सभी को, हर एक को, मेरे प्यारे शरारती लड़कों और लड़कियों को, मेरे प्यारे बड़े भाइयों और बहनों को, आप सभी जो मेरे माता-पिता के समान हैं, आप सभी जो हमेशा मुझ पर अपना प्यार बरसाते हैं।

मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं आप सभी से कितना प्यार करता हूं। आपका प्यार मुझे भावुक कर देता है। आपका प्यार मुझे सब कुछ न्योछावर करने के लिए प्रेरित करता है। यह देखकर मुझे ऐसा लगता है कि शायद मैं पर्याप्त नहीं कर पाता हूं।

मुझे लगता है कि मुझे और भी बहुत कुछ करना है, आप सभी को और भी बहुत कुछ देना है। मैं ऐसा करूंगा। मैं ऐसा करता रहूंगा, क्योंकि इससे ज्यादा खुशी मुझे किसी चीज से नहीं मिलती। एक बार फिर आप सभी को मेरा प्यार। आप मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद हैं।’

इससे पहले दिन में बड़ी संख्या में फैंस विजय के हैदराबाद स्थित घर के बाहर अभिनेता की एक झलक पाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए जमा हुए थे। बाद में विजय भी फैंस से आकर मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed