Rajinikanth Film Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को लेकर इंतजार होगा खत्म, इस दिन देखने को मिलेंगे दो प्रोमो
लंबे समय से दर्शक रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर नया अपडेट जानना चाहते हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म ‘जेलर 2’ के दो प्रोमो जल्द ही उन्हें देखने को मिलेंगे। जानिए, कब रिलीज होंगे ये प्रोमो?
विस्तार
रजनीकांत की हिट फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, यह बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही। इस साल फिल्म ‘जेलर’ का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। जल्द ही इस फिल्म से जुड़े दो प्रोमो दर्शकों को देखने को मिलेंगे। यह प्रोमो कब आएंगे, जानिए?
इस त्योहार पर आएंगे प्रोमो
नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर पोंगल यानी 14 जनवरी 2025 पर बड़ी अनाउसमेंट हो सकती है। इस दिन के लिए फिल्म से जुड़े दो प्रोमो तैयार किए गए हैं, जो कि यूट्यूब और थिएटर के लिए तैयार किए गए हैं। यूट्यूब के लिए 4 मिनट 3 सेकंड का प्रोमो है, वहीं थिएटर के लिए 2 मिनट 23 सेकंड का प्रोमो तैयार किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: Rajinikanth Movies: सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली धांसू फिल्में, जेलर 2-वेट्टैयन-कुली और थलाइवर 174 हैं शामिल
इस समय दिखाया जाएगा प्रोमो
14 जनवरी 2025 को यूट्यूब पर 6 बजे फिल्म ‘जेलर 2’ का प्रोमो दिखाया जाएगा। कुछ चुनिंदा थिएटर्स में भी फिल्म का प्रोमो दिखाया जाएगा। रजनीकांत के फैंस के लिए ये प्रोमो किसी तोहफे से कम नहीं होंगे। फैंस लंबे समय से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ का इंतजार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Rajinikanth Autobiography: क्या रजनीकांत लिखने वाले हैं अपनी आत्मकथा?, सोशल मीडिया पर उड़ रही है अफवाह
फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट
‘जेलर 2’ को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस चलेगी, क्योंकि इसके पीछे की वजह पहली फिल्म ‘जेलर’ का कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। फिल्म जेलर ने लगभग 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। फिल्म जेलर में रजनीकांत ने एक रिटायर जेल गार्ड का रोल किया था। वह अपने बेटे के गायब हो जाने के बाद बुरे लोगों से बदला लेते हैं।