फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth film Coolie teaser to be release on 14 march 2025 on director lokeshj Kanagaraj birthday reports

Coolie Teaser: इस खास दिन रिलीज होगा लोकेश कनगराज-रजनीकांत की 'कुली' का टीजर, निर्माताओं ने बनाई यह योजना

Tue, 11 Mar 2025 02:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 11 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

सुपरस्टार रजनीकांत ने 'कुली' की शूटिंग पहले हो पूरी कर ली है। अब उन्होंने 'जेलर 2' पर ध्यान लगाया है। वहीं, इस फिल्म के टीजर पर भी तेजी से चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
Rajinikanth film Coolie teaser to be release on 14 march 2025 on director lokeshj Kanagaraj birthday reports
फिल्म कुली में नजर आएंगे रजनीकांत - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत ने 'कुली' की शूटिंग पूरी कर ली है और अब 'जेलर 2' की ओर ध्यान आकर्षित कर लिया है। वहीं, अब फिल्म 'कुली' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब इस फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जो इसके टीजर की रिलीज डेट से जुड़ा हुआ है। चर्चा है कि 'कुली' का टीजर इस सप्ताह के अंत में रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन

कब आएगा फिल्म का टीजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज के जन्मदिन पर 'कुली' की एक झलक जारी करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म का टीजर 14 मार्च को यानी लोकेश के जन्मदिन पर रिलीज होगा। हालांकि, इस पर निर्देशक या निर्माताओं में से किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीजर रिलीज डेट पर आधिकारिक मुहर का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुली के निर्माता भी रिलीज की तारीख तय करने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने पहले 14 अगस्त को रिलीज की तारीख तय की थी। हालांकि, सितंबर और अक्तूबर में ओणम और दिवाली की रिलीज के साथ कुछ तारीखें भी तय हैं। सन पिक्चर्स जल्द ही रिलीज की तारीख तय करेगी, जो अन्य तमिल फिल्मों और अन्य भाषाओं की बड़ी फिल्मों के लिए स्लेट भी तय करेगी।

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
अगर निर्माता 2025 की दूसरी छमाही में फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं वे टीजर के बजाय लोकेश के जन्मदिन पर एक प्रोमो या एक झलक जारी कर सकते हैं। जहां कुली का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य जोरों पर चल रहा है, वहीं रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म 'जेलर 2' पर काम कर रहे हैं, जिसके निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार हैं। वहीं 'कुली' को एक एक्शन थ्रिलर माना जा रहा है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन और रेबा मोनिका जॉन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Vishal Bhardwaj: शाहिद के साथ ‘अर्जुन उस्तरा’ को लेकर उत्साहित हैं विशाल, नाना के साथ काम न करे पर जताया अफसोस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed