Raayan: 'रायन' के प्रशंसकों को मिला एक और बड़ा तोहफा, उत्साह बढ़ा रहा धनुष की फिल्म का नया पोस्टर
'रायन' के प्रशंसकों को एक और बड़ा तोहफा मिला है। फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं।
विस्तार
साल 2024 की शुरुआत में 'कैप्टन मिलर' की सफलता के साथ धनुष ने धमाकेदार शुरुआत की। अब वह 'रायन' के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म रिलीज से पहले निर्माताओं ने दर्शकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। धनुष के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म के मुख्य किरदारों का दिलचस्प पोस्टर साझा किया गया है, जिसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
'रायन' का नया पोस्टर जारी
नए पोस्टर में धनुष के साथ कालिदास जयराम, संदीप किशन और दुशारा विजयन भी हैं, जो कैमरे की ओर देखते हुए एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर सितारे फिल्म में धनुष के भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं। नए पोस्टर में उन सभी को एक बाल्टी पकड़े हुए दिखाया गया है, जबकि धनुष केंद्र में खड़े हैं। जानकारी हो कि 'रायन' 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मुख्य कलाकारों के अलावा आगामी गैंगस्टर ड्रामा में प्रकाश राज, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Vyjayanthi Movies: 'कल्कि 2898 एडी' से पहले वैजयंती मूवीज ने दिया इन फिल्मों का खजाना, कहानी के दम पर जीता दिल
ராயனும் வருவான் தீயா! 🔥#Raayan in cinemas from July 26 💥@dhanushkraja @arrahman @iam_SJSuryah @selvaraghavan @kalidas700 @sundeepkishan @prakashraaj @officialdushara @Aparnabala2 @varusarath5 #Saravanan @omdop @editor_prasanna @PeterHeinOffl @jacki_art @kavya_sriram… pic.twitter.com/F3vZlciFK7
— Sun Pictures (@sunpictures) June 27, 2024
'रायन' को मिलेगी एकल रिलीज
अब तक 'रायन' के लिए बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए कोई अन्य बड़ी रिलीज नहीं है, जिसका अर्थ है कि धनुष स्टारर को 26 जुलाई, 2024 को एकल रिलीज मिल सकती है। हालांकि, अल्लू सिरीश की 'बडी' भी उसी दिन बड़े स्क्रीन पर आ रही है इससे 'रयान' के व्यवसाय पर असर पड़ने की बहुत कम संभावना है।
Kooki Movie Review: हिंदी सिनेमा को मिली कम उम्र की बेहतरीन अदाकारा, रितिशा का अभिनय ‘कूकी’ का असली करिश्मा
धनुष के निर्देशन में बनी है फिल्म
इसके अलावा एक और बड़ी रिलीज 'थंगालान' है, जिसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। 28 जुलाई को धनुष का जन्मदिन है। इसलिए भी फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'रायन' धनुष द्वारा लिखित और निर्देशित है और यह अभिनेता की दूसरी निर्देशित फिल्म है।