फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prasad Behara Arrested in harassment case Young actress accused Telugu actor YouTuber

Prasad Behara: तेलुगु अभिनेता-यूट्यूबर प्रसाद बेहरा पर कसा शिकंजा, यौन उत्पीड़न मामले में हुई गिरफ्तारी

Thu, 19 Dec 2024 11:54 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:54 AM IST
सार

तेलुगु अभिनेता और यूट्यूबर प्रसाद बेहरा पर एक अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले में यूट्यूबर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Prasad Behara Arrested in harassment case Young actress accused Telugu actor YouTuber
प्रसाद बेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तेलुगु अभिनेता और यूट्यूबर प्रसाद बेहरा को बुधवार 18 दिसंबर को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रसाद पर एक युवा अभिनेत्री ने कई मौकों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद ने उनके लुक के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

विज्ञापन

'पेलिवरमंडी' के सेट पर किया दुर्व्यवहार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसाद ने सबसे पहले अपने शो 'पेलिवरमंडी' की शूटिंग के दौरान पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया। उनके द्वारा अनुचित तरीके से छूने के बाद, उन्होंने शो से हटने का फैसला किया, लेकिन प्रसाद ने स्थिति को सुधारने के लिए उनसे बहुत माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा पार किया दायरा

घटना के बावजूद, दोनों ने एक बार फिर 'मैकेनिक' नामक एक अन्य शो में काम किया और प्रसाद ने पीड़िता के साथ फिर से दुर्व्यवहार किया। कथित तौर पर उन्होंने पीड़िता पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिनमें उसकी शक्ल-सूरत के बारे में स्पष्ट टिप्पणियां भी शामिल थीं। इतना ही नहीं बल्कि प्रसाद ने शारीरिक रूप से भी उनके करीब आने की कोशिश की। 11 दिसंबर को स्थिति तब बिगड़ गई जब प्रसाद ने पीड़िता के साथ उस वक्त गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया जब वह सेट से घर लौट रही थीं। 
 

Mona Alam MMS Leak: 'व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से...,' पाकिस्तानी एंकर मोना आलम ने MMS लीक पर तोड़ी चुप्पी


 
विज्ञापन

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में प्रसाद बेहरा

उनके व्यवहार से परेशान होकर अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रसाद को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और अब उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभिनेता की टीम या परिवार के सदस्यों ने अभी तक प्रसाद की गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 'मैकेनिक' शो के निर्माता ने भी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Pushpa 2 Collection Day 14: हजार करोड़ी बनने की राह पर 'पुष्पा 2', हिंदी में 'स्त्री 2' को पछाड़ बनी नंबर 1

कौन हैं प्रसाद बेहरा?

प्रसाद को फिल्म 'कमेटी कुरोलू' से प्रसिद्धि मिली। वह अगली बार अल्लारी नरेश के साथ 'बाछला मल्ली' में दिखाई देंगे। उनके पास तीन लाख 55 हजार फॉलोअर्स के साथ एक सक्रिय यूट्यूब चैनल और एक इंस्टाग्राम हैंडल भी है, जहां वह शॉर्ट वीडियो और फनी कंटेंट पोस्ट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed