क्या आने वाली है ‘बाहुबली 3’? प्रभास, राणा और अनुष्का ने दिया बड़ा हिंट; वायरल वीडियो देख उत्साहित हुए फैंस
Bahubali 3: हाल ही में सामने आए प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी के एक वीडियो ने ‘बाहुबली 3’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस को लगने लगा है कि ‘बाहुबली 3’ जल्द ही आ सकती है।
स्टार कास्ट ने दिया बड़ा हिंट
दरअसल, ‘बाहुबली: द टॉर्च बियरर’ नाम की डॉक्यूमेंट्री का एक क्लिप सामने आया है। इस वीडियो में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी नजर आ रहे हैं और उनकी बातों ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
वीडियो में राणा कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे ये बात पब्लिक में कहनी चाहिए या नहीं… लेकिन मैं जो सोच रहा हूं वो कह देता हूं। दुनिया शायद अभी तैयार नहीं है, लेकिन ‘बाहुबली’ जरूर आएगी…’ इतना कहकर वो रुक जाते हैं। इसके बाद प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं, और यहीं से ‘बाहुबली 3’ की चर्चा और तेज हो जाती है।
वीडियो के आखिर में ‘और यह विरासत जारी है!’ लिखा आता है, जिसने फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।
#Baahubali3 is ON ✅🔥
— #RanaDaggubati pic.twitter.com/CxxkI4NqlI — Movies Singapore (@MoviesSingapore) June 26, 2026
“The world 🌎 may not be ready yet, but there’ll be more #Baahubali… Baahubali…..3.”
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार
हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ‘बाहुबली 3’ को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। ना ही ये साफ है कि फिल्म कब शुरू होगी, कहानी क्या होगी या इसे फिल्म, सीरीज या किसी और फॉर्मेट में बनाया जाएगा।
‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी के बारे में
‘बाहुबली’ की शुरुआत 2015 में ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ से हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था और इंडियन सिनेमा का लेवल ही बदल दिया था। इसके बाद ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ आई, जिसने और भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया और आज भी यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1788 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle X Review: फैंस को पसंद आई अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म? जानें यूजर्स का रिएक्शन
इन फिल्मों की भव्यता, कहानी और विजुअल्स ने प्रभास, राणा और अनुष्का को पैन-इंडिया स्टार बना दिया। अब देखना ये होगा कि क्या सच में ‘बाहुबली 3’ बनती है या ये सिर्फ एक हिंट था। लेकिन इतना तय है कि अगर ये फिल्म आई, तो फैंस के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी।