फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nayanthara and Dhanush Avoid Interaction at Wedding Amid Ongoing Feud Over Documentary

Dhanush- Nayanthara: डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच इवेंट में टकराए धनुष-नयनतारा, कुछ इस तरह किया रिएक्ट

Fri, 22 Nov 2024 07:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 22 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

नयनतारा और धनुष हाल ही में एक शादी समारोह में देखा गया, जहां दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Nayanthara and Dhanush Avoid Interaction at Wedding Amid Ongoing Feud Over Documentary
धनुष-नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja, nayanthara

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और अभिनेता धनुष के हालिया विवाद के बीच दोनों को एक शादी समारोह में देखा गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो की हो रही खूब चर्चा

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसकी चर्चा लोगों के बीच खूब हो रही है। इस वीडियो में नयनतारा को गुलाबी साड़ी में शादी में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ उनके पति विग्नेश भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेत्री को समारोह में आगे की पंक्ति में बैठे हुए देखा जा सकता है। इसमें वह अन्य मेहमानों से बातचीत करती दिख रही हैं। वहीं जैसे ही कैमरे थोड़ा सा घुमता है तो उसी पंक्ति में धनुष भी बैठे नजर आते हैं। हालांकि, दोनों एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर बैठे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धनुष ने भेजा था कानूनी नोटिस

नयनतारा और धनुष हाल ही में नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल नाम की डॉक्यूमेंट्री से जुड़े विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसमें धनुष के प्रोडक्शन की फिल्म नानुम राउडी धान के  कुछ पर्दे के पीछे की फुटेज फुटेज शामिल थे। इसके बाद धनुष ने नयनतारा को एक कानूनी नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपये का दावा किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि बिना अनुमति के डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म के फुटेज का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

नयनतारा ने निकाली भड़ास

इसके बाद नयनतारा ने 16 नवंबर को एक खुला पत्र लिखाकर अभिनेता पर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने धनुष पर आरोप लगाया था धनुष की टीम की ओर से दो साल तक एनओसी नहीं दिया गया, जिसके बाद उनकी टीम ने अंततः यह फैसला किया कि डॉक्यूमेंट्री को फिर से संपादित करके रिलीज किया जाएगा।
Bhagam Bhag 2: डबल पागलपन के साथ वापसी करेगा ‘भागम भाग 2’, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed