{"_id":"6528c97553df31c0650d7c85","slug":"malayalam-film-producer-p-v-gangadharan-passes-away-at-age-80-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का हुआ निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
दुखद: मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का हुआ निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Fri, 13 Oct 2023 10:07 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:07 AM IST
सार
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का निधन शुक्रवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। निर्माता ने 80 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पीवी गंगाधरन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का निधन शुक्रवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। निर्माता ने 80 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दम तोड़ दिया। पीवी गंगाधरन का बीमारी के चलतेएक सप्ताह से कोझिकोड के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके ऐसे चले जाने से साउथ इंडस्ट्री में शोक में डूबा हुआ है। खबरों की मानें तो उनका अंतिम संस्करा 14 अक्टूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
पीवी गंगाधरन का जन्म 1943 में केटीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक पी वी सामी और माधवी सामी के घर हुआ था। मातृभूमि के प्रबंध संपादक पीवी चंद्रन उनके भाई हैं। वह अपने पीछे पत्नी शेरिन और बच्चों शेनुगा, शेगना और शेरगा को छोड़ गए हैं। वे एस क्यूब सिनेमाज के मालिक हैं। उनके दामाद जयतिलक, विजिल और संदीप है। बता दें कि पीवी गंगाधरन मालाबार एयरपोर्ट कर्म समिति और ट्रेन कर्म समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने केरल राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष और केरल फिल्म चैंबर के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पीवी गंगाधरन बिजनेसमैन के साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने कई शानदार फिल्में भी बनाई। वह कई हिट फिल्मों के निर्माता थे, जिनमें ओरु वडक्कन वीरगाथा, अंगदी, वेन्दुम चीला वेट्टुकार्यंगल, अचुविंते अम्मा, नोटबुक आदि शामिल हैं। उन्होंने गृहलक्ष्मी प्रोडक्शंस के बैनर तले 20 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अभिनय से आठ वर्षों तक दूर रहीं सुष्मिता सेना, अब इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा