फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Film Actor Bala Arrested after Ex wife complaint Read Details Inside

Bala: मलयालम अभिनेता बाला गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 14 Oct 2024 11:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Oct 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
Malayalam Film Actor Bala Arrested after Ex wife complaint Read Details Inside
बाला - फोटो : इंस्टाग्राम- बाला

मलयालम अभिनेता बाला के लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। उनकी पूर्व पत्नी अमृता सुरेश और उनकी बेटी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सोमवार सुबह को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभिनेता पर कई आरोप हैं, जिनमें सोशल मीडिया के माध्यम से मानहानि, नारीत्व का अपमान और बच्चों के प्रति क्रूरता शामिल हैं। 

विज्ञापन

Ananya Panday: रोने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती हैं अनन्या पांडे, बोलीं- 'इससे खूबसूरती बढ़ जाती है'

विज्ञापन

बेटी ने लगाए गंभीर आरोप

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कानून प्रवर्तन ने सुबह-सुबह बाला को उनके आवास से हिरासत में लिया। अधिकारियों ने संकेत दिया कि अभिनेता न केवल ऑनलाइन उत्पीड़न में शामिल थे, बल्कि उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ गलत व्यवहार भी किया था। पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि शिकायत में सार्वजनिक अपमान और मानसिक क्रूरता के आरोप शामिल हैं। बता दें कि अभिनेता की बेटी अवंतिका ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने पिता पर आरोप लगाया था कि वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाला ने आरोपों से किया था इनकार

वहीं, बाला ने फेसबुक पर लाइव आकर इस पर प्रतिक्रिया देी थी और अपने ऊपर लगे आरोप पर दुख जाहिर किया था। साथ ही, वह इसमें भावुक भी नजर आए थे। लाइव के दौरान उन्होंने अवंतिका को कम से कम उन्हें अपने पिता के रूप में स्वीकार करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया था।


मामले की जांच जारी

बताया जा रहा है कि अभिनेता को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रोटोकॉल के अनुसार यह आगे बढ़ेगी।
Alia Bhatt: 'उड़ता पंजाब' के लिए करना पड़ा था ऐसा संघर्ष, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट में आया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed