Suresh Gopi: सुर्खियों में आए मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी, इस मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
गोपी ने हाल ही में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अपना हाथ एक महिला पत्रकार के कंधे पर रख दिया था। घटना के बाद, पत्रकार संगठनों ने गोपी के इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम सुपरस्टार और भाजपा नेता सुरेश गोपी सुर्खियों में आ गए हैं। शनिवार को मीडिया से बात करते समय एक महिला पत्रकार के कंधे पर उन्होंने दो बार हाथ रख दिया। हालांकि, इसके लिए अब उन्होंने माफी मांग ली है।
सोशल मीडिया पर राजनेता ने कहा कि आज तक न तो सार्वजनिक या निजी स्थान पर उन्होंने अनुचित व्यवहार किया है। इस साल की शुरुआत तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे गोपी ने कहा, "अब जब महिला पत्रकार ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, तो मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। अगर उन्हें बुरा लगा है और किसी भी तरह से प्रभावित हुई हैं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।"
बता दें कि शुक्रवार को गोपी ने अपने आसपास मौजूद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अपना हाथ एक महिला पत्रकार के कंधे पर रख दिया था। घटना के बाद, पत्रकार संगठनों ने गोपी के इस व्यवहार का विरोध किया और माफी की मांग की। सीपीआई (एम) और उसकी युवा शाखा ने तुरंत इसकी निंदा की, जबकि कांग्रेस विधायक रमेश चेन्निथला ने कहा कि ऐसी स्थितियों से बचना हमेशा बेहतर होता है और अब जब गोपी ने माफी मांग ली है, तो मामले को शांत होने दिया जा सकता है।
लेकिन महिला पत्रकार ने बताया कि गोपी की प्रतिक्रिया स्पष्टीकरण से कहीं अधिक थी। उन्होंने इसकी शिकायत कोझिकोड सिटी में दर्ज कराई है।शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह इस घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान हैं। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेता के पहले प्रयास का विरोध करने के बाद भी दूसरी बार उनके कंधों को छुआ गया। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को कानूनी रूप से लड़ना चाहती हैं।
Tiger 3: टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा दावा, कहा- बड़े पर्दे के लिए गुप्त रखा गया है बहुत कुछ