फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Actor Suresh Gopi Placed Hand On Female Journalist Shoulder Apologises After Protest

Suresh Gopi: सुर्खियों में आए मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी, इस मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sat, 28 Oct 2023 08:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Oct 2023 08:40 PM IST
सार

गोपी ने हाल ही में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अपना हाथ एक महिला पत्रकार के कंधे पर रख दिया था। घटना के बाद, पत्रकार संगठनों ने गोपी के इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया था।

विज्ञापन
Malayalam Actor Suresh Gopi Placed Hand On Female Journalist Shoulder Apologises After Protest
सुरेश गोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम सुपरस्टार और भाजपा नेता सुरेश गोपी सुर्खियों में आ गए हैं। शनिवार को मीडिया से बात करते समय एक महिला पत्रकार के कंधे पर उन्होंने दो बार हाथ रख दिया। हालांकि, इसके लिए अब उन्होंने माफी मांग ली है।

विज्ञापन

South Superstars: 100 करोड़ से अधिक की फीस लेते हैं ये साउथ के सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

सुरेश गोपी ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर राजनेता ने कहा कि आज तक न तो सार्वजनिक या निजी स्थान पर उन्होंने अनुचित व्यवहार किया है। इस साल की शुरुआत तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे गोपी ने कहा, "अब जब महिला पत्रकार ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, तो मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। अगर उन्हें बुरा लगा है और किसी भी तरह से प्रभावित हुई हैं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

राजनीतिक दलों ने की निंदा

बता दें कि शुक्रवार को गोपी ने अपने आसपास मौजूद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अपना हाथ एक महिला पत्रकार के कंधे पर रख दिया था। घटना के बाद, पत्रकार संगठनों ने गोपी के इस व्यवहार का विरोध किया और माफी की मांग की। सीपीआई (एम) और उसकी युवा शाखा ने तुरंत इसकी निंदा की, जबकि कांग्रेस विधायक रमेश चेन्निथला ने कहा कि ऐसी स्थितियों से बचना हमेशा बेहतर होता है और अब जब गोपी ने माफी मांग ली है, तो मामले को शांत होने दिया जा सकता है।

विज्ञापन

महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत

लेकिन महिला पत्रकार ने बताया कि गोपी की प्रतिक्रिया स्पष्टीकरण से कहीं अधिक थी। उन्होंने इसकी शिकायत कोझिकोड सिटी में दर्ज कराई है।शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह इस घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान हैं। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेता के पहले प्रयास का विरोध करने के बाद भी दूसरी बार उनके कंधों को छुआ गया। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को कानूनी रूप से लड़ना चाहती हैं।
Tiger 3: टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा दावा, कहा- बड़े पर्दे के लिए गुप्त रखा गया है बहुत कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed