Kichcha Sudeep: एम एन कुमार मामले पर सुदीप के दोस्त जैक मंजूनाथ का बयान, कोर्ट तय करेगा कि कौन बोल रहा झूठ
किच्चा सुदीप के दोस्त और निर्माता जैक मंजूनाथ ने रविवार को मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अभिनेता ने एम एन कुमार से कोई एडवांस पैसा नहीं लिया था और आरोप झूठे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्मों में अपने धाकड़ अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता किच्चा सुदीप न सिर्फ अपने अभिनय के लिए बल्कि कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। पिछले साल हिंदी पर बयान देकर साउथ वर्सेज बॉलीवुड विवाद खड़ा करने वाले किच्चा सुदीप पर हाल ही में धोखाधड़ी का आरोप लगा है और यह आरोप फिल्म निर्माता एम एन कुमार ने लगाया है। अब किच्चा सुदीप के करीबी दोस्त और निर्माता जैक मंजूनाथ ने निर्माता एम एन कुमार के आरोपों के जवाब में रविवार को एक प्रेस मीट बुलाई और बताया कि कथित तौर पर क्या हुआ था।
किच्चा सुदीप के करीबी दोस्त, जैक मंजूनाथ ने मीडिया को बताया, 'सुदीप हमेशा से ऐसे व्यक्ति रहे हैं, जो मदद मांगने पर लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने निर्माता एम एन कुमार से कोई पैसा नहीं लिया है जैसा कि निर्माता ने आरोप लगाया है। जैसा कि सभी जानते हैं, इस बारे में पहले ही कोर्ट में केस दायर किया जा चुका है। कोर्ट तय करेगा कि कौन सच बोल रहा है। लोगों के लिए यह समझना शुरू से ही जरूरी था कि क्या हुआ, क्योंकि अब मीडिया में इसके बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है।'
Filmy Wrap: मुतंशिर की माफी पर भड़के 'हनुमान' और श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, पढ़ें फिल्मी खबरें
इसके बाद जैक मंजूनाथ ने बताया कि कैसे एम एन कुमार ने एक फिल्म के लिए किच्चा सुदीप से संपर्क किया था। उनको कुछ वित्तीय समस्याएं थीं और वह चाहते थे कि किच्चा सुदीप एक फिल्म बनाकर उनकी मदद करें। लेकिन अभिनेता को किसी भी फिल्म के लिए एडवांस के तौर पर कोई पैसा नहीं दिया गया। एम एन कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सुदीप को एक प्रोजेक्ट के लिए 5.5 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे।
5 जुलाई को एम एन कुमार ने एक प्रेस मीट बुलाई थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने सात साल पहले किच्चा सुदीप के साथ एक फिल्म साइन की थी लेकिन कन्नड़ स्टार ने कभी यह फिल्म नहीं की। निर्माता ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पहले ही एडवांस फीस दी थी और किच्चा सुदीप को 'विक्रांत रोणा' के बाद फिल्म शुरू करनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 8 जुलाई को, किच्चा सुदीप ने अपने वकील के माध्यम से निर्माता एम एन कुमार और एम एन सुरेश को कानूनी नोटिस जारी कर कथित मानहानिकारक बयानों और प्रतिष्ठा की हानि और मानसिक पीड़ा के आरोपों के लिए बिना शर्त माफी और 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा।
Bawaal: 'हर प्रेम कहानी का अपना युद्ध..' डायलॉग के जरिए नितेश तिवारी ने समझाया क्यों रखा फिल्म का नाम 'बवाल'