फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Keneeshaa Francis Hints Breakup With Ravi Mohan Says He Is Now All Yours She Has Left Chennai

‘मैं उन्हें विदा करती हूं’, रवि मोहन और केनिशा का हुआ ब्रेकअप? सिंगर बोलीं- यह जगह झूठे-धोखेबाजों के लिए है

Sat, 16 May 2026 09:53 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 16 May 2026 09:53 AM IST
सार

Ravi Mohan Breakup With Keneeshaa Francis: अभिनेता रवि मोहन और सिंगर केनिशा फ्रांसिस की राहें अब अलग हो गई हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि इस ब्रेकअप से केनिशा पूरी तरह टूट गई हैं। जानिए उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या कुछ गंभीर बातें लिखीं…

विज्ञापन
Keneeshaa Francis Hints Breakup With Ravi Mohan Says He Is Now All Yours She Has Left Chennai
रवि मोहन और केनिशा फ्रांसिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल अभिनेता रवि मोहन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रवि मोहन का उनकी गर्लफ्रेंड सिंगर केनिशा फ्रांसिस से ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप की खबरें तब सामने आ रही हैं, जब केनिशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद रवि मोहन विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और उनके परिवार को तोड़ने के आरोपों का खंडन किया था। लेकिन बाद में इस वीडियो को हटा दिया गया। अब केनिशा फ्रांसिस ने एक पोस्ट साझा की है, जो इस ओर इशारा करती है कि उन्होंने रवि मोहन से अपने अलग होने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

कुछ जगहें अहंकार में इतनी खो जाती हैं कि अच्छाई की जगह नहीं बचती 
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर केनिशा फ्रांसिस ने एक लंबे नोट वाली पोस्ट साझा की। इस नोट में केनिशा ने लिखा, ‘मैंने जरूरत से ज्यादा बोल दिया और जो कुछ कहना चाहिए था, उसमें से ज्यादातर गैर-जरूरी भी था। मैं इस कहानी में प्यार के साथ आई थी। मैं इससे चुपचाप बाहर जा रही हूं।

विज्ञापन


कुछ जगहें शोर, अहंकार, फैसले और मनगढ़ंत कहानियों में इतनी डूब जाती हैं कि वहां अच्छाई के लिए सांस लेने की भी जगह नहीं बचती। जब ऐसा होता है, तो प्यार भी अनचाहा लगने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने उस इंसान की सेफ्टी के लिए खुद का कुछ हिस्सा कुर्बान कर दिया, जिसके लिए दुनिया ने पहले ही एक कहानी तय कर ली थी। लेकिन अब मैं एक बात बहुत स्पष्ट रूप से समझ गई हूं कि तमाशे की आदी दुनिया में, दयालुता अराजकता के सामने टिक नहीं पाती।’

Keneeshaa Francis Hints Breakup With Ravi Mohan Says He Is Now All Yours She Has Left Chennai
केनिशा और रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम- @keneeshaa1

वह पूरी तरह से अब आप लोगों के है
केनिशा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘फैंस, इंडस्ट्री, क्रिटिक्स जो लोग उनसे प्यार करते हैं, नफरत करते हैं, उनका बचाव करते हैं, उनका मजाक उड़ाते हैं या उनके जीवन पर अपना अधिकार जताते हैं, अब वह पूरी तरह से आप लोगों के हैं। अब कोई स्पष्टीकरण नहीं होगा। कोई बचाव नहीं। कोई लड़ाई नहीं, जो शुरू से ही मेरी नहीं थी।

यह सोचना मेरी बेवकूफी थी कि अच्छे लोगों को जीने का मौका मिलना चाहिए। लेकिन मैं समझती हूं कि यह जगह केवल झूठे, धोखेबाज, चालाक और जीवन का शोषण करने वालों के लिए है। इसलिए मैं उन्हें शांति, प्यार और पूरे डिटैचमेंट के साथ अब विदा करती हूं।

 मैं अपनी सभी जिम्मेदारियों को भी छोड़ती हूं। काश दुनिया ने मुझे यह दिखाने का मौका दिया होता कि सच्चा प्यार, वफादारी और सॉफ्टनेस क्या कर सकती है। लेकिन शायद इस पीढ़ी को अब सॉफ्टनेस पर भरोसा नहीं रहा। शायद प्यार से ज्यादा बर्बादी को बर्दाश्त करना ज्यादा आसान है। शायद लोग हमेशा बलिदान से बनी सच्चाइयों के बजाय भावनाओं से बनी कहानियों को चुनेंगे। लेकिन, जो हुआ सो हुआ। आप लोगों को जो चाहिए था, वह मिल गया।’

केनिशा ने छोड़ी चेन्नई, सोशल मीडिया से भी बनाई दूरी
केनिशा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने चेन्नई छोड़ दिया है और फिलहाल सोशल मीडिया के साथ-साथ अपने संगीत करियर और थेरेपी से भी दूरी बना ली है। उन्होंने लिखा, ‘इसलिए आज से मैं इसका विरोध करना बंद कर रही हूं। मैं उन लोगों के बीच अच्छाई साबित करने की कोशिश करना बंद कर रही हूं, जो इसे गलत समझते हैं।

मैंने चेन्नई छोड़ दिया है, मैं हार मान रही हूं। मैं अपने संगीत, अपनी थेरेपी और अब तक के अपने जीवन से जुड़ी हर चीज को छोड़ रही हूं। मुझे लगता है कि इंसान भगवान की बनाई हुई चीज को भी तोड़ सकता है।

ऑनलाइन ट्रोलिंग, हेरफेर और जादू-टोना ही वो कारण है जिससे मैं दूर जा रही हूं। इसी के साथ मैं इंस्टाग्राम और सभी सोशल प्रोफाइल से लॉग आउट कर रही हूं, जब तक कि भगवान की जीत न हो जाए। मैं अपने सभी दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों से मेरी प्राइवसी का ध्यान रखने और मुझे स्पेस देने की विनती करती हूं।’ 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Keneeshaa (@keneeshaa1)


 

Keneeshaa Francis Hints Breakup With Ravi Mohan Says He Is Now All Yours She Has Left Chennai
रवि मोहन रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ - फोटो : एक्स- @RajM01167669
पत्नी से तलाक के बाद केनिशा के साथ थे रवि मोहन
केनिशा फ्रांसिसी की यह पोस्ट कई सवाल भी उठाती है। साथ ही ये भी दर्शाती है कि उन्हें प्यार के बदले प्यार नहीं मिला। फिलहाल अभी तक रवि मोहन की ओर से कोई प्रतिक्रिया इस पर सामने नहीं आई है। हालांकि, रवि मोहन और केनिशा ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन साल 2024 में पत्नी आरती से तलाक के बाद रवि मोहन को कई मौकों पर केनिशा के साथ ही देखा गया, जिसके बाद ही दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed