फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Junior NTR was caught by a man amid heavy security watch actor reaction

Jr NTR: जूनियर एनटीआर को भारी सिक्योरिटी के बीच शख्स ने जकड़ा, फिर जो हुआ...देखें वीडियो

Sun, 19 Mar 2023 09:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 19 Mar 2023 09:59 AM IST
सार

जूनियर एनटीआर को एक इवेंट के दौरान शख्स ने पीछे से आकर जकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ उसका नजारा काफी दिलचस्प है। 

विज्ञापन
Junior NTR was caught by a man amid heavy security watch actor reaction
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को मिले ऑस्कर की खुशी को भुना रहे हैं। एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने पूरे विश्व में अपने दमदार एक्शन, ग्राफिक्स, स्टोरी और गानों का लोहा मनवाया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस मूवी ने विश्व के बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है। इसी कड़ी में जूनियर एनटीआर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इस क्लिप में एक फैन की हरकत ने हर किसी को चौंका दिया है। वहीं, एक्टर के रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर के फैन ने की ऐसी हरकत 

जूनियर एनटीआर का एक वायरल वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। इस क्लिप में स्टार स्टेज पर तगड़ी सिक्योरिटी के साथ चलते हुए फैंस को स्माइल पास करते और वेव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसी दौरान उनका एक फैन पीछे से आता है और सिक्योरिटी को चकमा देते हुए जूनियर एनटीआर को जोर से पकड़ लेता है। यह देख सिक्योरिटी तुरंत उसे पीछे करने की कोशिश करते हैं लेकिन तभी एक्टर जो करते हैं उसे देख हर कोई उनकी तारीफें कर रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दिल जीत रहा सुपरस्टार का रिएक्शन 

जूनियर एनटीआर, सिक्योरिटी गार्ड को रोकते हैं और फैन को स्माइल के साथ गले लगाते हैं। इतना ही नहीं स्टार फैन के साथ फोटो भी क्लिक कराते हैं। एक्टर का यह जेस्चर देख वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगते हैं। वहीं, जबसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, लोग 'आरआरआर' स्टार की सादगी के दीवाने हो गए हैं। 

'एनटीआर 30' में दिखेंगे एक्टर 

गौरतलब हो कि जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' की कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार हासिल किया है। ये पहला भारतीय गाना था, जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया और इसने ये सम्मान भी हासिल किया। इस गाने को एम एम कीरावनी ने कंपोज किया है, इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं। वहीं जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'एनटीआर 30' में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed