फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   junior NTR celebrates his 43rd birthday security team misbehaves with fans gather outside his home

अपने ही सुरक्षा कर्मियों पर भड़के जूनियर एनटीआर; जन्मदिन पर बेकाबू हुए फैंस तो बोले- 'यह सारा हंगामा..'

Wed, 20 May 2026 12:55 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 20 May 2026 12:55 PM IST
सार

Junior NTR Video Viral: जूनियर एनटीआर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेता भी फैंस के बीच सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचे। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
junior NTR celebrates his 43rd birthday security team misbehaves with fans gather outside his home
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

20 मई को अभिनेता जूनियर एनटीआर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके मंगलवार को आधी रात फैंस उनसे मिलने के लिए हैदराबाद स्थित उनके घर के बाहर एकत्रित हुए। एनटीआर भी अपने फैंस की मनोकामना पूरी करते हुए उनके बीच पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि, सुपरस्टार को अपने बीच पाकर फैंस बेकाबू हाे गए। कुछ फैंस की एक्टर के सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस भी हो गई। इसी दौरान के कुछ वीडियो वायरल हैं जिसमें एनटीआर अपने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते नजर आए। 
विज्ञापन


फैंस के लिए बाहर आए एक्टर
एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके घर के बाहर सैकड़ों फैंस जमा हुए। थोड़ी देर बाद ही एक्टर अपने फैंस के लिए सुरक्षाघेरा तोड़कर बाहर आए। इस दौरान उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान भीड़ ज्यादा होने के चलते सुरक्षाकर्मियों और फैंस के बीच कुछ कहा सुनी हो गई। इसके बाद एक्टर ने अपने गार्ड्स को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब जाने की कोशिश में थे फैंस 
अपने सुपरस्टार के इस खास दिन पर एनटीआर के फैंस बेहद उत्साहित दिखे। इस मौके पर वो उनके करीब भी जाना चाहते थे। जब जूनियर एनटीआर घेरा तोड़कर प्रशंसकों के बीच पहुंचे तो वो खुद को स्टार के करीब जाने से रोक नहीं पाए। इसी बीच एक्टर की सुरक्षा टीम ने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, जिससे एक्टर को गुस्सा आ गया। उन्होंने अपने ही सुरक्षाकर्मियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'यह सारा हंगामा तुम्हारी वजह से ही हुआ है।'

junior NTR celebrates his 43rd birthday security team misbehaves with fans gather outside his home
ड्रैगन की पहली झलक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर रिलीज
बता दें कि एनटीआर के 43वें जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक भी सामने आई है। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। इसमें वो अनिल कपूर से भिड़ते दिखाई देंगे। फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed