फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   jailer actor rajinikanth lookalike video goes viral on internet see his video here

Rajinikanth Lookalike: सोशल मीडिया पर छाया रजनीकांत का हमशक्ल, वीडियो देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Sat, 21 Oct 2023 09:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 21 Oct 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
jailer actor rajinikanth lookalike video goes viral on internet see his video here
रजनीकांत का हमशक्ल, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत की गिनती देश के सबसे बड़े सितारों में होती है। अपनी अदाकारी से वह दक्षिण में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। अभिनेता जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। इस बीच इंटरनेट पर उनके हमशक्ल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Films: देश के टॉप कालेज में हुई हैं इन सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग, लिस्ट में आमिर-सलमान की मूवीज भी शामिल

विज्ञापन
Trending Videos

हमशक्ल का वीडियो वायरल

वीडियो में दिख रहा शख्स बिल्कुल रजनीकांत जैसा लग रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''ओएमजी थलाइवर 171 का लीक वीडियो''। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह व्यक्ति बिल्कुल रजनीकांत जैसा दिख रहा है।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

जेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बता दें कि नेल्सन द्वारा निर्देशित रजनीकांत की जेलर हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है। जेलर के बाद रजनीकांत टीएस ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ तुषारा विजयन, रितिका सिंह, राणा दग्गुबाती, फहाद फाजिल, अमिताभ बच्चन और मंजू वारियर भी हैं।

विज्ञापन

लोकेश कनगराज की फिल्म में भी आएंगे नजर

फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इसके अलावा उनके दूसरे प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।
Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' का नया पोस्टर आया सामने, अंतरराष्ट्रीय रिलीज की तारीख की भी हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed