फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ex AIADMK leader AV Raju apologises to south actress Trisha krishnan says his statement was misinterpreted

Trisha Krishnan: एवी राजू ने मांगी तृषा कृष्णन से माफी, बोले- उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया

Wed, 21 Feb 2024 05:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Feb 2024 05:15 PM IST
सार

राजू के विवादित टिप्पणी के बाद बीते दिन तृषा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर पूर्व अन्नाद्रमुक नेता को जमकर लताड़ लगाई थी।

विज्ञापन
Ex AIADMK leader AV Raju apologises to south actress Trisha krishnan says his statement was misinterpreted
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पूर्व अन्नाद्रमुक नेता एवी राजू ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उनसे माफी मांग ली है। राजू ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। एक वीडियो में तृषा से माफी मांगते हुए राजू ने कहा कि उनके बयानों का गलत मतलब निकाला गया। उनका इरादा अभिनेत्री को निशाना बनाने का बिल्कुल भी नहीं था। उन्होंने निर्देशक चरण, अभिनेता करुणास और अन्य लोगों से भी माफी मांगते हुए कहा कि अगर उन्होंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो उन्हें खेद है। 

विज्ञापन

Don 3: 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाने को लेकर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

विज्ञापन

तृषा ने सोशल मीडिया पर लगाई थी फटकार

राजू के विवादित टिप्पणी के बाद बीते दिन तृषा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर पूर्व अन्नाद्रमुक नेता को जमकर लताड़ लगाई थी। अभिनेत्री ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, "निम्न और घृणित इंसानों जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, उन्हें बार-बार देखना और भी ज्यादा बुरा है। आश्वस्त रहें, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो कुछ भी करने की आवश्यकता होगी वो मेरा लीगल डिपार्टमेंट करेगा।" राजू की इस टिप्पणी की कई फिल्मी सितारों ने जमकर आलोचना की थी। अभिनेता विशाल ने भी एवी राजू के बयान की कड़ी निंदा की।

इन फिल्मों में दिखेंगी तृषा

वर्कफ्रंट की बात करें तो त्रिशा फिलहाल तमिल में फिल्म 'ठग लाइफ' में काम कर रही हैं। इस फिल्म के लीड एक्टर कमल हासन हैं। वहीं, वे 'विदा मुयार्ची' नाम की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे अजित कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। फैंस को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Don 3: 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाने को लेकर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed