फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 Mohanlal film total earning

Drishyam 3 Collection: 'दृश्यम 3' ने 'करुप्पु' को चटाई धूल, जानिए दूसरे दिन कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

Fri, 22 May 2026 08:58 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 22 May 2026 08:58 PM IST
सार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: फिल्म 'दृश्यम 3' ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया था, आज दूसरे दिन इसने 'करुप्पु' से ज्यादा कलेक्शन किया है। जानिए फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 Mohanlal film total earning
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। 21 मई को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिला है। यही वजह है कि इसने अच्छी शुरुआत की है। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इसने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 Mohanlal film total earning
दृश्यम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@aashirvadcine
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' ने जहां पहले अच्छी कमाई की वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों में देर रात इजाफा हो सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.50 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 Mohanlal film total earning
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'दृश्यम 3' जहां भारत में दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले दिन इसने दुनियाभर में 43.37 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'दृश्यम 3' का बजट 100 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। माना जा रहा है कि वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल आ सकता है।

ऊर्जा बचाने वाली पीएम मोदी की अपील का कमल हासन ने किया समर्थन, सरकार को दिए ये सुझाव; देखें वीडियो

विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 Mohanlal film total earning
मीना - फोटो : यूट्यूब
'दृश्यम 3' का मुकाबला
आपको बता दें फिल्म 'दृश्यम' का बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' से मुकाबला है। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसने अच्छी कमाई की है। अब इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 Mohanlal film total earning
दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' के बारे में
यह गौरतलब है कि 'दृश्यम 3', 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.50 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरा पार्ट 2021 में आया। कोविड महामारी में लॉकडाउन के चलते इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यह फ्रेंचाइजी इतनी पसंद की गई कि हिंदी समेत कई भाषाओं में इसके रीमेक बने हैं। 'दृश्यम 3' मूल रूप से एक मलयालम फिल्म है, लेकिन इसे तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed