DSP: पुष्पा 2 के प्री-रिलीज इवेंट में देवी श्री प्रसाद ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात
संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने चेन्नई में हुए पुष्पा 2 के प्री-रिलीज इवेंट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की मेहनत की सराहना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुष्पा: द राइज की सफलता में संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) का भी अहम योगदान था। उस फिल्म के गाने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे थे। डीएसपी ने हाल ही में चेन्नई में हुए फिल्म पुष्पा 2 के प्री-रिलीज कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और श्रीलीला भी मौजूद थे। इवेंट के दौरान डीएसपी ने पुष्पा फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की मेहनत की जमकर तारीफ की।
Singham Again Collection: बड़े सितारों के बावजूद फ्लॉप की कगार पर 'सिंघम अगेन', बजट तक पहुंचा भी हुआ मुश्किल
डीएसपी ने लोगों को दिया धन्यवाद
फैंस से बात करते हुए डीएसपी ने तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में संवाद किया। उन्होंने कहा, "आप सभी ने फिल्म पुष्पा को एक उत्सव की तरह मनाया और पुष्पा 2 को तो आप सब ने रिलीज से पहले ही एक त्योहार जैसा बना दिया है। पुष्पा को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए पूरी दुनिया का धन्यवाद। हर किसी के करियर में भगवान एक बड़ा मौका देता है और मुझे मेरा शिखर पुष्पा पार्ट 1 के साथ मिला। अब मैं पुष्पा 2 के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
पुष्पा 2 को बताया हाल के समय की सबसे बेहतरीन फिल्म
डीएसपी ने फिल्म के दूसरे भाग के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। मैंने पहले हाफ को देखने के बाद कहा था कि पुष्पा द रूल हाल के समय की सबसे बेहतरीन फिल्म होगी। दूसरे हाफ को देखकर मेरी सोच और मजबूत हो गई। बन्नी, मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं, आपने फिल्म में अपना 'विश्वरूप' दिखाया है। मैं एक सिनेमा प्रेमी के रूप में यह बात कह रहा हूं।"
कई भाषाओं में पुष्पा 2 होगी रिलीज
इसके अलावा, डीएसपी ने रश्मिका को भी संदेश दिया और कहा, "मैं जब भी आपको किसी और हीरो के साथ देखता हूं, तो मुझे जलन होती है। आप श्रीवल्ली हैं। आप सिर्फ पुष्पा की साथ ही रह सकती हैं।" पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Movies Based On Indian Soldiers: भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा हैं ये फिल्में, नम कर देंगी आंखें; देखें लिस्ट