फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi hits airline employee who came to take selfie netizens furious after watching viral video

Chiranjeevi Video: चिरंजीवी ने सेल्फी लेने आए एयरलाइन कर्मचारी को मारा धक्का, वायरल वीडियो देख भड़के नेटिजन्स

Wed, 31 Jul 2024 10:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 31 Jul 2024 10:23 PM IST
सार

चिरंजीवी अपने एक वायरल वीडियो की वजह से नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं। क्लिप में मेगास्टार को सेल्फी लेने आए एक एयरलाइन कर्मचारी धक्का मारते देखा जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Chiranjeevi hits airline employee who came to take selfie netizens furious after watching viral video
चिरंजीवी वायरल वीडियो - फोटो : एक्स

विस्तार

'पेरिस ओलंपिक 2024' के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए चिरंजीवी हाल ही में पत्नी सुरेखा के साथ देश लौटे हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार का हवाईअड्डे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्रशंसक (एयरलाइन कर्मचारी) को धक्का मारते नजर आ रहे हैं। शख्स की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मेगास्टार के साथ एक सेल्फी क्लिक करना चाहता था। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सुर्खियों में है। साथ ही नेटिजन्स, खराब रवैये के लिए चिरंजीवी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

चिरंजीवी ने मारा एयरलाइन कर्मचारी को धक्का

वीडियो में दिखाया गया है कि चिरंजीवी लिफ्ट से बाहर आते हैं और सीधे चलते हैं जबकि एयरलाइन कर्मचारी उनके साथ सेल्फी लेता है। कुछ सेकंड बाद, कर्मचारी सुपरस्टार के करीब आता है और सुपरस्टार का फोटो खींचने की कोशिश करता है। चिरंजीवी को उसे धक्का देकर परिसर से बाहर निकलते देखा जा सकता है। वीडियो को इंटरनेट से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि इंटरनेट के एक वर्ग ने स्टार की निजता का सम्मान करने का तर्क दिया, वहीं दूसरे वर्ग ने प्रशंसकों के प्रति असभ्य होने के लिए उनकी आलोचना की।

विज्ञापन




Citadel Honey Bunny: कल उठेगा 'सिटाडेल हनी बनी' की रिलीज डेट से पर्दा, कार्यक्रम के लिए मुंबई पहुंचीं सामंथा

वीडियो पर आई मिली-जुली प्रतिक्रिया 

वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'चिरंजीवी का हवाईअड्डे पर प्रशंसकों के साथ अभद्र व्यवहार।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उनके साथ मौजूद ग्राउंड स्टाफ ने उस आदमी को किनारे हटने के लिए कहा। क्या उसका चिरंजीवी के पास जाना गलत नहीं है जिसने अभी-अभी लंबी उड़ान भरी है और उनके साथ उसका परिवार भी है?' वहीं, एक अन्य यूजर लिखते हैं, 'ऐसा नहीं है कि उन्होंने हमारी तरह इकोनॉमी में यात्रा की, वह बिजनेस या फर्स्ट क्लास या चार्टर्ड फ्लाइट से आए।' एक अन्य यूजर ने यह भी लिखा, 'सिर्फ इसलिए कि हम उन्हें पसंद करते हैं, हम इसे उचित नहीं ठहरा सकते।'

Kalki 2898 AD Collection Day 35: थमने का नाम नहीं ले रही 'कल्कि 2898 एडी' की आंधी, 35वें दिन भी बटोरे दर्शक

हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित हुए चिरंजीवी

चिरंजीवी और उनके परिवार के सदस्य हाल ही में 'पेरिस ओलंपिक 2024' के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने। उनकी पत्नी सुरेखा, राम चरण, उपासना और उनकी बेटी क्लिन कारा भी उनके साथ थीं। जानकारी हो कि चिरंजीवी को 9 मई को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जरिए प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed