{"_id":"695cce6cd5784cd3070625dc","slug":"cbi-notice-to-tvk-leader-vijay-thalapathy-to-appear-for-questioning-in-karur-stampede-case-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय को नोटिस, सीबीआई ने 12 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय को नोटिस, सीबीआई ने 12 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
Tue, 06 Jan 2026 02:27 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:27 PM IST
सार
Karur stampede case: करूर भगदड़ मामले में थलापति विजय को सीबीआई ने नोटिस जारी किया है। अभिनेता को 12 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
थलापति विजय
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
इन दिनों थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो सकती है। लेकिन इससे पहले ही अभिनेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
12 जनवरी को अभिनेता से होगी पूछताछ
12 जनवरी को थलापति विजय को दिल्ली स्थिति सीबीआई हेडक्वार्टर में पेश होना है। उनसे करूर भगदड़ मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। बताते चलें कि 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी टीवीके की एक जनसभा हुई थी, जिसमें भगदड़ मच गई थी।
विज्ञापन
करूर भगदड़ में मारे गए कई लोग
विजय की पार्टी टीवीके की जनसभा में जो भगदड़ हुई, उसमें कई लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की जान गई और 110 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अभिनेता ने लोगों से माफी मांगी
करूर भगदड़ मामले के अगले दिन विजय ने सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांगी थी। उन्होंने एक एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'करूर में जो कुछ हुआ, वह कल्पना से परे है। उसके बारे में सोचते ही मेरा दिल और दिमाग गहरे बोझ से दब जाता है। मेरे पास अपने हृदय की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मेरी आंखें और मन शोक से ढंके हुए हैं'। आगे विजय ने लिखा था, 'आप सबके चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं बार-बार मेरी यादों में उभर रहे हैं। जैसे-जैसे मैं उन प्रियजनों के बारे में सोचता हूं, मेरा दिल और भी अस्थिर हो जाता है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हैं और इलाज करा रहे हैं, वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। मैं यह भी आश्वासन देता हूं कि हमारी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) इलाज करा रहे सभी प्रियजनों को दृढ़ता से आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी'। इस ट्विट से पहले कई लोगों ने विजय की जमकर आलोचना की थी, करूर भगदड़ का उन्हें ही जिम्मेदार माना था। अब इस मामले में आगे विजय से पूछताछ होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन