फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actress Kasthuri Shankar arrested for her alleged offensive comments against Telugu-speaking people Tamil Nadu

Kasthuri Shankar: अभिनेत्री कस्तूरी शंकर की बढ़ीं मुश्किलें, आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Nov 2024 10:58 PM IST
सार

अभिनेत्री कस्तूरी शंकर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। तमिलनाडु में तेलुगु भाषी लोगों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें  शनिवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Actress Kasthuri Shankar arrested for her alleged offensive comments against Telugu-speaking people Tamil Nadu
कस्तूरी शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम-कस्तूरी शंकर

विस्तार

अभिनेत्री कस्तूरी शंकर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। तमिलनाडु में तेलुगु भाषी लोगों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें  शनिवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

भाजपा ने की थी माफी की मांग

हिंदू मक्कल काची की बैठक में 50 वर्षीय अभिनेत्री की टिप्पणी पर भाजपा के तमिलनाडु के राष्ट्रीय सह-प्रभारी डॉ. पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की थी।

विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ने का आरोप

भाजपा नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि उनकी टिप्पणियां तमिलनाडु के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल को बाधित करने वाली हैं और वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत के भी खिलाफ हैं। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री ने विवाद के तुरंत बाद अपनी टिप्पणी वापस ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shobhna Samarth: हिंदी सिनेमा का सबसे समर्थ परिवार..., देखिए मुखर्जी और समर्थ फैमिली का पूरा वंश वृक्ष


अदालत ने खारिज कर दी थी अग्रिम याचिका
इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि मशहूर हस्तियों को सार्वजनिक मंच पर ऐसे मुद्दे को उठाने से पहले हमेशा दो बार सोचना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा था कि उन्होंने ठीक तरह से माफी नहीं मांगी और केवल अपने भाषण में की गई टिप्पणी से बचने का प्रयास किया था। इस तरह के भाषण के बाद बचने के लिए माफी का रास्ता लेना स्वीकार्य नहीं है। 
The Sabarmati Report Day 2: दूसरे दिन ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में बढ़ी लोगों की रुचि, जानें कितना किया कलेक्शन?

मांग चुकी हैं माफी
6 नवंबर को अभिनेत्री ने घोषणा की थी कि उन्होंने 3 नवंबर के अपने भाषण से तेलुगू लोगों के सभी संदर्भों को वापस ले लिया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा अपने तेलुगू परिवार को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed