फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sophia Leone dead at the age of 26 found unresponsive in apartment details inside

Sophia Leone: अभिनेत्री सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में निधन, अपार्टमेंट में पाई गईं मृत

Sun, 10 Mar 2024 07:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Mar 2024 07:41 AM IST
सार

पिछले कुछ महीनों में कई एडल्ट अभिनेत्रियों की मौतें सामने आने के बाद अब इसको लेकर नई बहस छिड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया को पिछले हफ्ते अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय देखा गया था।

विज्ञापन
Sophia Leone dead at the age of 26 found unresponsive in apartment details inside
सोफिया लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एडल्ट फिल्म अभिनेत्री सोफिया लियोनी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पहले वे अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं थीं। 26 साल की इस अभिनेत्री के परिवार ने जब उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर कोई जवाब नहीं मिला।  अभिनेत्री के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने इस बात की पुष्टि की है। अभिनेत्री का निधन कैसे हुआ फिलहाल इसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


सौतेले पिता ने की पुष्टि
पिछले कुछ महीनों में कई एडल्ट अभिनेत्रियों की मौतें सामने आने के बाद अब इसको लेकर नई बहस छिड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया को पिछले हफ्ते अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय देखा गया था, जहां उन्होंने कुछ पोस्ट अपलोड किए थे। सोफिया के सौतेले पिता ने फंडिंग पेज पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "उनकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों गहरा सदमा पहुंचा है।" 
विज्ञापन


तीन महीने में चौथी मौत
उन्होंने कहा, "सोफिया एक मार्च को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थी। स्थानीय पुलिस फिलहाल मौते के कारणों की जांच कर रही है। पिछले तीन महीने में यह चौथी एडल्ट स्टार की मौत है। इससे पहले काग्नी ली ने महज 36 साल की उम्र में आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनसे पहले, जनवरी में जेसी जेन ओक्लाहोमा में अपने प्रेमी ब्रेट हसनमुलर के साथ मृत पाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा उठेगा स्टारकास्ट के नाम से पर्दा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed