फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Nigam clarification On Bangalore Concert Controversy says Sorry Karnataka Love for you bigger than my Ego

Sonu Nigam: बंगलूरू कॉन्सर्ट विवाद पर सोनू निगम ने मांगी माफी, पोस्ट साझा कर लिखा- 'माफ करना कर्नाटक'

Mon, 05 May 2025 09:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 May 2025 09:44 PM IST
सार

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: बंगलूरू में अपने कॉन्सर्ट के दौरान हुए विवाद के बाद सोनू निगम कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। एक्टर ने इस मामले में माफी मांगी है।

विज्ञापन
Sonu Nigam clarification On Bangalore Concert Controversy says Sorry Karnataka Love for you bigger than my Ego
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू निगम पर हाल ही में कन्नड़ भाषा और संस्कृति का अपमान करने के आरोप में बंगलूरू में एफआईआर दर्ज कराई गई। यह सब बंगलूरू में आयोजित उनके कॉन्सर्ट के बाद हुआ। दरअसल, कॉन्सर्ट में सिंगर से एक युवक ने कन्नड़ गाना सुनाने का आग्रह किया, जिसकी सोनू निगम ने आलोचना की। उन्होंने युवक की कन्नड़ गाना सुनने की मांग को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया। इसके बाद सिंगर पर एफआईआर दर्ज हुई है। सोनू निगम सोशल मीडिया पर इस मामले में पहले ही सफाई दे चुके हैं। अब उन्होंने इस पर माफी भी मांग ली है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Ajaz Khan: एजाज खान से मिलने पहुंची मुंबई पुलिस, रेप केस दर्ज होने के बाद से अभिनेता का नंबर बंद

विज्ञापन

'आपके लिए मेरी मोहब्बत मेरे ईगो से बढ़कर है'
सोनू निगम ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'माफ करना कर्नाटक। आप लोगों के प्रति मेरी मोहब्बत मेरे ईगो से कहीं ज्यादा है। आपको हमेशा प्यार करता हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

यूजर बोले- 'यह माफी नहीं, आत्मसम्मान की बात है'
सोनू निगम के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने माफी मांगी इसके लिए तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जवाब देने के लिए साहस चाहिए। अपना सब कुछ देने के लिए साहस चाहिए। अपना नाम जोखिम में डालने के लिए साहस चाहिए। सच्चा होने के लिए साहस चाहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं है। आपने जो कहा, वो अक्सर कुछ लोगों को समझ नहीं आता'। एक यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी माफी की जरूरत नहीं होती। यह ईगो की बात नहीं है। यह आत्म-सम्मान की बात है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज संग डेब्यू करेगा यह क्रिकेटर, इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग ‘बेसोस’ का टीजर

विज्ञापन

सोनू निगम ने जारी किया आधिकारिक बयान
बता दें कि एफआईआर के बाद सोनू निगम की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने खुद के हर भाषा और संस्कृति का सम्मान करने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को अभूतपूर्व प्यार दिया है। वास्तव में मैंने अपने कन्नड़ गीतों को हिंदी सहित अन्य भाषाओं के गीतों से कहीं अधिक सम्मान दिया है। मेरे पास एक घंटे से अधिक के कन्नड़ गाने हैं, जो मैने कर्नाटक में होने वाले हर कॉन्सर्ट के लिए भी तैयार किए थे। हालांकि, मैं कोई जवान लड़का नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं। मैं 51 साल का हूं, अपने जीवन के दूसरे भाग में हूं और मुझे इस बात पर बुरा मानने का हक है कि मेरे बेटे जितनी छोटी उम्र का इंसान, मुझे हजारों लोगों के सामने भाषा के नाम पर सीधे धमका रहा है। वह भी कन्नड़ में, जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है। वो भी कॉन्सर्ट में मेरे पहले गाने के ही बाद'।

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed